प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 08.10.2024 क़ो रीवा सांसद श्री जनार्दन मिश्र ज़ी गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जरहा पहुंचे जहाँ ग्राम पंचायत क्षेत्र जरहा के सरपंच श्री मनीष सिंह (लाला )के अगुवाई में ग्रामीण जनों द्वारा माननीय सांसद महोदय का भव्य स्वागत किया गया।।
आपको बता दें मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में समूचे भारत वर्ष में सदस्यता महा अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में ग्राम पंचायत जरहा के सरपंच श्री मनीष सिंह ज़ी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी में लगभग 500(पांच सौ ) सदस्य जोड़े गए, फलस्वरूप पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढानें माननीय सांसद महोदय ग्राम जरहा पहुंचे, जहाँ पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के गुढ़ मंडल अध्यक्ष श्री कपूरचंद सोनी ज़ी, वा ग्राम जरहा सरपंच श्री मनीष सिंह ज़ी सहित श्री जवाहर सिंह,श्री शिवेस उपाध्याय, श्री रामपाल कोल, नित्तू सिंह, पिंटू सिंह, श्री उमेश सिंह ज़ी (पूर्व जनपद सदस्य वार्ड क्र. 25) एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान कार्यक्रम में गुढ़ विधानसभा के ग्राम जरहा पहुंचे, माननीय सांसद रीवा श्री जनार्दन मिश्र….

Share