
पंकज विश्वकर्माDistt Reporter • Jaunpur • 2 मिनट पहले • 05 Nov 2026, 05:21 PM
रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी और अवरोध करने वालों पर जीआरपी सख्त, ग्रामीणों को किया जागरूक
रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी और अवरोध करने वालों पर जीआरपी सख्त, ग्रामीणों को किया जागरूक
कुल्हनामऊ रेलवे फाटक के आसपास चला विशेष अभियान, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने की अपील; रेलवे अधिनियम के तहत सजा के प्रावधानों से कराया अवगत
*संवाददाता* पंकज विश्वकर्मा
जौनपुर। ट्रेनों पर पत्थरबाजी और रेलवे ट्रैक पर अवरोध पैदा करने की घटनाओं को रोकने के लिए जीआरपी जौनपुर ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने कुल्हनामऊ रेलवे फाटक और आसपास के रेलवे ट्रैक किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को रेलवे सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार पटेल ने जीआरपी, आरपीएफ एवं पुलिस बल के साथ ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। टीम ने लोगों को बताया कि चलती ट्रेनों पर पत्थर फेंकना और रेलवे ट्रैक पर अवरोध उत्पन्न करना बेहद गंभीर अपराध है। ऐसी घटनाओं से रेल यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती है और बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों के मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान भी किया, ताकि रेलवे लाइन के आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि, पत्थरबाजी अथवा ट्रैक से छेड़छाड़ की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाई जा सके। साथ ही रेलवे अधिनियम की धारा 152 एवं 153 के तहत होने वाली कानूनी कार्रवाई और सजा के प्रावधानों की जानकारी देकर लोगों को ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी गई।
जीआरपी अधिकारियों ने ग्रामीणों से रेलवे संपत्ति की सुरक्षा में सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि रेलवे सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। समय रहते मिली सूचना किसी बड़े रेल हादसे को रोकने में अहम साबित हो सकती है।
इस मौके पर उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार पटेल सहित जीआरपी, आरपीएफ एवं पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

BKbaitullah khanDistrict Crime reporter • Maharajganj • 3 घंटे पहले • 05 Nov 2026, 02:01 PM
दो मासूमों के सिर से उठा ममता का साया,फंदे से लटकी मिली मां की लाश
महराजगंज। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेलवा बुजुर्ग के टोला भरवलिया में बीती रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में एक 30 वर्षीय माँ का शव घर के भीतर फंदे से लटकता हुआ मिला। बीती रात करीब 11 बजे हुई इस दर्दनाक घटना की भनक लगते ही पूरे गांव में सन्नाटा खिंच गया और परिजनों की चीख पुकार से कोहराम मच गया।मृतका की पहचान पुनीता देवी उम्र करीब 30 वर्ष पत्नी मनोज पाठक के रूप में हुई। मृतका के दो मासूम बच्चे हैं।जिन्हें अब अपनी माँ का आँचल कभी नसीब नहीं होगा। अपनी माँ की मौत से बेखबर बिलखते मासूमों और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर जोगियाबारी चौकी प्रभारी पंकज सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।आखिर किन परिस्थितियों में पुनीता देवी की जान गई और दो मासूम बच्चों को बेसहारा छोड़कर उन्होंने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसकी वजह अभी तक रहस्य बना हुआ है। कोल्हुई पुलिस मामले की हर कोण से बारीकी से जांच कर रही है।
इस संबंध में चौकी इंचार्च अमित सिंह ने बताया पीएम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी जबकि खबर लिखे जाने तक तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

✏️ Edited: 05 Nov 2026, 02:03 PM
AJAtul jauhariBureau chief • Rae Bareli • 9 घंटे पहले • 05 Nov 2026, 07:57 AM
डीएम ने कलेक्ट्रेट अभिलेखागार का किया निरीक्षण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं सुरक्षित संरक्षण के दिए निर्देश
रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अभिलेखागार का निरीक्षण कर वहां अभिलेखों के रख-रखाव, संरक्षण एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखागार में उपलब्ध विभिन्न अभिलेखों एवं पत्रावलियों का अवलोकन किया तथा उनके व्यवस्थित रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अभिलेखागार में संरक्षित सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं पत्रावलियों को सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आसानी से उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने अभिलेखों के सुरक्षित संरक्षण, साफ-सफाई तथा अभिलेखागार में बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभिलेखागार प्रशासनिक कार्यों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां संरक्षित अभिलेखों का सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रहना अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार सहित कलेक्ट्रेट के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

BKbaitullah khanDistrict Crime reporter • Maharajganj • 9 घंटे पहले • 05 Nov 2026, 07:44 AM
झुनुवां में भव्य लक्ष्मी पूजा की तैयारी तेज, अध्यक्ष विष्णु गुप्ता के नेतृत्व में समिति ने संभाली कमान
महराजगंज। फरेंदा क्षेत्र के झुनुवां गांव में श्री लक्ष्मी पूजा को भव्य स्वरूप देने के लिए समिति की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मां लक्ष्मी की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी व सदस्य मिलकर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।श्री लक्ष्मी पूजा समिति झुनुवां के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियों को व्यवस्थित किया जा रहा है। समिति की ओर से पूजा-पाठ, धार्मिक कार्यक्रमों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिसमें सह संयोजक गंगा गुप्ता भी सहयोग कर रहे हैं। समिति की रूपरेखा के अनुसार आज 5 नवंबर को त्रिमुहानी घाट से भव्य कलश यात्रा निकालकर कलश भरने का कार्यक्रम के बाद आगामी कार्यक्रमों को संपन्न कराया जाएगा।इस बड़े धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सूरज चौहान, मनू चौहान, धीरज चौहान, सुभाष चौहान, गोविंद चौहान, अक्षय चौहान, दीपक चौहान, सत्या चौहान, देवनाथ गुप्ता, आशीष चौहान, गौतम चौहान, नीरज गुप्ता, सोमनाथ गुप्ता, प्रमोद चौहान, प्रिन्स चौहान, रामभवन गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, पिल्लू चौहान, श्यामू चौहान, संतोष चौहान, अंगद चौहान, दिलीप चौहान, अजय चौहान और मिथिलेश गुप्ता सहित समिति के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं। समिति का उद्देश्य इस धार्मिक उत्सव को पूरी श्रद्धा, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराना है जो सामाजिक एकता का संदेश देगा।

✏️ Edited: 05 Nov 2026, 07:44 AM
AJAtul jauhariBureau chief • Rae Bareli • 9 घंटे पहले • 05 Nov 2026, 07:36 AM
रायबरेली में खाद्य विभाग पर बड़ी कार्रवाई, फूड इंस्पेक्टर कंचन लता तिवारी मुख्यालय से संबद्ध
अतुल जौहरी
खाद्य आयुक्त रोशन जैकब ने लिया सख्त एक्शन, शिकायती पत्र की जांच में अनियमितता बरतने का मामला आया सामने
रायबरेली। जिले में खाद्य विभाग से जुड़े एक मामले में खाद्य आयुक्त रोशन जैकब ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। शिकायती पत्र की जांच में अनियमितता बरते जाने के आरोप में फूड इंस्पेक्टर कंचन लता तिवारी को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद खाद्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, एक शिकायती पत्र की जांच के दौरान संबंधित अधिकारी द्वारा निर्धारित प्रक्रिया और निष्पक्षता के अनुरूप कार्य नहीं किए जाने की शिकायत सामने आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य आयुक्त रोशन जैकब ने कार्रवाई करते हुए फूड इंस्पेक्टर कंचन लता तिवारी को मुख्यालय से संबद्ध करने का आदेश दिया।
इस कार्रवाई को विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खाद्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
फिलहाल इस मामले में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई और जांच को लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।


पंकज विश्वकर्माDistt Reporter • Jaunpur • 19 घंटे पहले • 04 Nov 2026, 09:32 PM
त्योहारों को लेकर नौपेड़वां बाजार में पुलिस का पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
त्योहारों को लेकर नौपेड़वां बाजार में पुलिस का पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
तीन उपनिरीक्षकों के नेतृत्व में पुलिस टीम रही मुस्तैद, संदिग्ध व्यक्तियों और अराजक तत्वों पर रखी जा रही नजर
बक्शा, जौनपुर। आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बक्शा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में बक्शा पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में स्थानीय थाना क्षेत्र के नौपेड़वां बाजार में पुलिस टीम ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बाजार में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी रही और चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी गई।
पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने बाजार के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखने के निर्देशों के तहत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया। पुलिस टीम ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश भी दिया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंग या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की गश्त और निगरानी लगातार जारी रहेगी।
इस मौके पर उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक सिंघासन यादव सहित तीन उपनिरीक्षक, महिला कांस्टेबल एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

BKbaitullah khanDistrict Crime reporter • Maharajganj • 21 घंटे पहले • 04 Nov 2026, 07:39 PM
ई-रिक्शा से ले जाई जा रही 14 बोरी यूरिया खाद पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर ई-रिक्शा से नेपाल ले जाई जा रही 14 बोरी अवैध यूरिया खाद बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह और कांस्टेबल राजू यादव की टीम ने ग्राम राजपुर रूदलापुर बाईपास से गुरचिहा रोड पर घेराबंदी कर दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस ने एक संदिग्ध ई-रिक्शा नंबर UP56AT9166 को रोककर तलाशी ली जिसमें लदी 14 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। मौके से पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान विकास यादव निवासी रघुवीर टोला भैंसहा थाना पुरन्दरपुर और प्रदीप कुर्मी निवासी ग्राम झिंगुआ थाना फरेन्दा के रूप में हुई है। कोल्हुई पुलिस ने बरामद माल और ई-रिक्शा को धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत जब्त कर आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवां को सुपुर्द कर दिया।

✏️ Edited: 04 Nov 2026, 07:40 PM
BKbaitullah khanDistrict Crime reporter • Maharajganj • 21 घंटे पहले • 04 Nov 2026, 07:36 PM
पाक्सो एक्ट के आरोपी के घर पुलिस ने कराई मुनादी चस्पा की नोटिस
महराजगंज। कोल्हुई थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट और गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे फरार अभियुक्त अली रजा उर्फ सलमान के घर पहुंचकर कड़ी विधिक कार्रवाई की है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों और उसके पैतृक आवास पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कराई और नोटिस चस्पा किया।थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रविप्रकाश यादव राजीव कुमार सिंह रामजी यादव व अन्य हमराहियों की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया की पाक्सो एक्ट के फरार आरोपी के घर नियमानुसार मुनादी कराकर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। यदि आरोपी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है तो आगे कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

✏️ Edited: 05 Nov 2026, 09:02 AM
BKbaitullah khanDistrict Crime reporter • Maharajganj • 21 घंटे पहले • 04 Nov 2026, 07:35 PM
पाक्सो एक्ट के आरोपी के घर पुलिस ने कराई मुनादी चस्पा की नोटिस
पाक्सो एक्ट के आरोपी के घर पुलिस ने कराई मुनादी चस्पा की नोटिस
महराजगंज। कोल्हुई थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट और गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे फरार अभियुक्त अली रजा उर्फ सलमान के घर पहुंचकर कड़ी विधिक कार्रवाई की है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों और उसके पैतृक आवास पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कराई और नोटिस चस्पा किया।थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रविप्रकाश यादव राजीव कुमार सिंह रामजी यादव व अन्य हमराहियों की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने पाक्सो एक्ट के फरार आरोपी के घर नियमानुसार मुनादी कराकर नोटिस चस्पा किया गया है। यदि आरोपी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है तो आगे कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
ADAjay dwivediDypti bureau chief • Prayagraj • 22 घंटे पहले • 04 Nov 2026, 07:13 PM
शिवराजपुर में सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से व्यक्ति घायल, चालक-परिचालक ने मानवता का परिचय देते हुए पहुंचाया अस्पताल
शिवराजपुर में सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से व्यक्ति घायल, चालक-परिचालक ने मानवता का परिचय देते हुए पहुंचाया अस्पताल
शिवराजपुर। शिवराजपुर में एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। रोडवेज बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अचानक एक व्यक्ति बस के सामने आ गया, जिसके चलते बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, इस दौरान रोडवेज बस के चालक और परिचालक ने संवेदनशीलता एवं मानवीय जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए घायल व्यक्ति को अपनी बस से सद्गुरु हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसे तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
शुरुआत में घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में उसकी पहचान रामगरीब पुत्र रामधनी, निवासी शिवराजपुर के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन भी सद्गुरु हॉस्पिटल पहुंच गए।
वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन भी अस्पताल पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी जुटाई।
इस घटना में रोडवेज बस के चालक और परिचालक की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता चर्चा का विषय बनी हुई है। सड़क हादसे के बाद घायल को समय रहते अस्पताल पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी के प्रति सजगता और इंसानियत को दर्शाता है।
रिपोर्ट: अजय द्विवेदी
मानवधिकार मीडिया
डिप्टी ब्यूरो चीफ
प्रयागराज शंकरगढ़


IRFAN ANSARIराँची जिला व्यूरो चीफ • Ranchi • 22 घंटे पहले • 04 Nov 2026, 06:30 PM
बुढ़मू - मतवे जामा मस्जिद के इमाम मौलाना फरीद अंसारी के घर बरवा पानी गाँव में बड़ी चोरी, ताला तोड़कर चोरों ने खंगाला घर
रिपोर्ट - इरफान अंसारी, राँची
घटना की सूचना पर सदर मजीबूल अंसारी प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे बरवा पानी गाँव, पेंक थाना प्रभारी ने जल्द चोर गिरोह का पर्दाफाश करने का दिया आश्वासन
राँची/बोकारो। बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत मतवे जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद फरीद अंसारी के पैतृक गांव बरवापानी स्थित घर में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना बोकारो जिला के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र की है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर गोदरेज, बक्सा समेत अन्य सामानों को खंगाल डाला। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। मौलाना फरीद अंसारी ने मीडिया को बताया कि उनकी पत्नी राहत परवीन मंगलवार, 3 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे घर में ताला लगाकर अपने मायके पेंक गांव गई थीं। मायके से फोन आया था कि वहां पढ़ाई कर रहे उनके दो बच्चों में से एक की तबीयत काफी खराब है। बच्चों से मिलने की चिंता में राहत परवीन तुरंत मायके पहुंचीं। शाम हो जाने के कारण उन्होंने एक रात वहीं रुकने का फैसला किया। बुधवार की सुबह राहत परवीन को उनके देवर और भैंसूर ने फोन कर सूचना दी कि घर के सभी ताले टूटे हुए हैं तथा गोदरेज और बक्से को भी तोड़कर सामान बिखेर दिया गया है। सूचना मिलते ही राहत परवीन अपने घर पहुंचीं, जहां चोरी की घटना की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्होंने तत्काल बुढ़मू में इमामत कर रहे अपने पति मौलाना फरीद अंसारी को इसकी जानकारी दी।
सदर मजीबूल अंसारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पहुंचा घटनास्थल, थाना प्रभारी ने कार्रवाई का दिया भरोसा
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौलाना फरीद अंसारी ने मतवे जामा मस्जिद के सदर मजीबूल अंसारी को पूरे मामले से अवगत कराया। घटना को गंभीरता से लेते हुए सदर मजीबूल अंसारी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ बरवापानी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान जेएलकेएम नेता वारिस अंसारी, मानवाधिकार मीडिया की टीम, जामा मस्जिद के सेक्रेट्री मंजूर अंसारी के बड़े भाई सरवर अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता राहत परवीन से चोरी की घटना के संबंध में लिखित आवेदन तैयार करवाया, जिसे पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह को सौंपा गया।

MMMANINDAR MANISHReporter • East Singhbhum • 22 घंटे पहले • 04 Nov 2026, 06:27 PM
RANCHI : राज्य के पौने दो लाख कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी वित्तीय सुरक्षा
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मौजूदगी में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ हुआ MoU
₹2 करोड़ तक का एयर एक्सीडेंट कवर, ₹20 लाख का निःशुल्क टर्म इंश्योरेंस और ₹1 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा
रांची, झारखंड। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन झारखंड सरकार और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच राज्य सरकार के सैलरी पैकेज (SGSP) को लेकर आयोजित समझौता ज्ञापन (MoU) कार्यक्रम में शामिल हुए। इस समझौते का उद्देश्य राज्य सरकार के कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के साथ कर्मचारी कल्याण, वित्तीय सशक्तीकरण और संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देना है।
इस MoU के तहत राज्य सरकार के कर्मचारियों को कई महत्वपूर्ण वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें ₹2 करोड़ तक का एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर, ₹20 लाख तक का निःशुल्क टर्म इंश्योरेंस, ₹1 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस, निःशुल्क डेबिट कार्ड तथा अन्य लाइफस्टाइल सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा जीरो QAB की सुविधा भी मिलेगी। इन प्रावधानों से कर्मचारियों को आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा और भविष्य के लिए अतिरिक्त संबल प्राप्त होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ समझौता किया है। इन समझौतों के माध्यम से राज्य के लगभग पौने दो लाख कर्मचारियों और उनके परिवारों को विपत्ति के समय वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बैंकों की भूमिका को केवल सरकारी कर्मचारियों तक सीमित नहीं रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि बैंक झारखंड के पारंपरिक सामाजिक ताने-बाने को संभालने वाले लोगों, आम जनता, विशेषकर गरीब और पिछड़े वर्ग के आर्थिक सशक्तीकरण में भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। बैंकों को नियमों के दायरे में रहते हुए जरूरतमंदों तक वित्तीय सुविधाएं और ऋण उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय पहल करनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं की वास्तविक स्थिति पर भी ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि कागजी आंकड़े भले ही बेहतर नजर आते हों, लेकिन ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के दौरे के दौरान यह महसूस होता है कि मूलवासी और आम जनता को बैंकों से अपेक्षित सहयोग एवं ऋण उपलब्ध कराने में अभी भी कई क

MMMANINDAR MANISHReporter • East Singhbhum • 1 दिन पहले • 04 Nov 2026, 05:20 PM
JAMSHEDPUR : केजीबीवी सुंदरनगर में रोटी मेकिंग मशीन का उद्घाटन, छात्राओं के साथ भोजन करने बैठे जिला उपायुक्त
जिले के 15 आवासीय विद्यालयों को मिली रोटी मेकिंग मशीन, छात्राओं को अब मिलेगा गुणवत्तापूर्ण और विविधतापूर्ण भोजन
जमशेदपुर, झारखंड। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले के आवासीय विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर और सुदृढ़ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में जिला उपायुक्त राजीव रंजन की पहल पर डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) मद से जिले के 15 आवासीय विद्यालयों को रोटी मेकिंग मशीन उपलब्ध कराई गई है। इस पहल का उद्देश्य आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को नियमित रूप से स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था को और बेहतर बनाना है।
इसी क्रम में उपायुक्त राजीव रंजन ने केजीबीवी सुंदरनगर में रोटी मेकिंग मशीन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की छात्राओं के साथ बैठकर भोजन भी किया और भोजन की गुणवत्ता एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उपायुक्त की इस पहल से छात्राओं में भी उत्साह देखने को मिला।
रोटी मेकिंग मशीन उपलब्ध होने से विद्यालयों में कम समय में अधिक संख्या में रोटियां तैयार की जा सकेंगी। इससे भोजन तैयार करने की प्रक्रिया आसान होगी और छात्राओं को नियमित रूप से बेहतर एवं विविधतापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में सहूलियत मिलेगी।
उपायुक्त राजीव रंजन ने स्पष्ट किया कि आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और बेहतर रहन-सहन की सुविधाएं जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के साथ-साथ उनके समुचित पोषण और आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना भी जरूरी है।

BKbaitullah khanDistrict Crime reporter • Maharajganj • 1 दिन पहले • 04 Nov 2026, 05:02 PM
विष्णु गुप्ता ने सूचना के अधिकार के तहत मांगी 10 बिंदुओं पर जानकारी बजट, दवा खरीद और शिकायतों की मांगी रिपोर्ट
महराजगंज। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा के प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। क्षेत्र के निवासी विष्णु गुप्ता ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत जन सूचना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी महराजगंज को एक विस्तृत प्रार्थना-पत्र सौंपकर सीएचसी फरेंदा के अधीक्षक की तैनाती, अस्पताल के बजट, दवाइयों व चिकित्सा उपकरणों की खरीद सहित कुल 10 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रमाणित दस्तावेजों की मांग की है। इस आरटीआई आवेदन के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक विष्णु गुप्ता निवासी झुनुवा ने आरटीआई अधिनियम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा में चल रहे प्रशासनिक कार्यों और सरकारी धन के उपयोग से संबंधित अभिलेखों की प्रमाणित प्रतियां मांगी हैं। आवेदन में वर्तमान में तैनात अधीक्षक के पदस्थापना आदेश की तिथि उनके कुल कार्यकाल की अवधि और उनके पद के लिए निर्धारित कर्तव्यों व दायित्वों से संबंधित शासनादेश की प्रति मांगी गई है।इसके साथ ही पिछले तीन वित्तीय वर्षों में सीएचसी फरेंदा को प्राप्त हुए कुल बजट का वर्षवार विवरण और अस्पताल के बजट से किए गए प्रमुख व्ययों की जानकारी मांगी गई है।आरटीआई के जरिए पिछले तीन वर्षों में अस्पताल के लिए खरीदी गई दवाओं, चिकित्सा उपकरणों की सूची उनकी खरीद राशि और संबंधित वित्तीय स्वीकृति के आदेशों की प्रमाणित प्रतियां भी मांगी गई हैं।जिससे अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता और खर्चों की वास्तविक स्थिति का पता चल सके।आवेदक ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर मिलने वाली जनशिकायतों का भी ब्योरा मांगा है। पिछले तीन वर्षों में प्राप्त शिकायतों की संख्या उनकी तारीख और उन पर की गई विभागीय जांच व कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की गई है। इसके अलावा, सीएचसी फरेंदा में वर्तमान में स्वीकृत पदों तथा कार्यरत कर्मचारियों की पदवार संख्या की भी प्रमाणित जानकारी मांगी गई है। आवेदक ने स्पष्ट किया है कि मांगी गई सभी सूचनाएं केवल सरकारी कार्य, प्रशासनिक रिकॉर्ड और सार्वजनिक धन के उपयोग से संबंधित हैं इसलिए निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराई जाएं।


पंकज विश्वकर्माDistt Reporter • Jaunpur • 1 दिन पहले • 04 Nov 2026, 03:42 PM
ड्रोन कैमरे से निगरानी कर मड़ियाहूं में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
ड्रोन कैमरे से निगरानी कर मड़ियाहूं में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
155 किलो अनार, 60 किलो सुतली बम समेत भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद; पटाखा बनाने के उपकरण और ड्रोन भी मिला
*जौनपुर।* दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मड़ियाहूं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी कर भण्डरिया टोला में संचालित अवैध पटाखा निर्माण के ठिकाने का भंडाफोड़ किया। मौके से भारी मात्रा में तैयार पटाखे, विस्फोटक सामग्री और पटाखा बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान भण्डरिया टोला में अवैध रूप से पटाखे बनाने और उनका भंडारण किए जाने का मामला सामने आया। मौके से इम्तियाज अहमद (48) और उसके पुत्र मोहम्मद कैफ (23), निवासी भण्डरिया टोला, थाना मड़ियाहूं को हिरासत में लिया गया।
कार्रवाई के दौरान पांच बोरियों में रखे 155 किलोग्राम अनार और सुतली बम के चार पैकेटों में 60 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। इसके अलावा करीब 19.5 किलोग्राम सिंघाड़ा पटाखा, 16 किलोग्राम बारूद पाउडर, 37 किलोग्राम सोरा, 23.4 किलोग्राम गंधक, 15.2 किलोग्राम कोयला पाउडर और 9 किलोग्राम लकड़ी का बुरादा भी मिला। पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री, कागज, रैपर, बाती, एल्यूमीनियम कतरन, पाइप, औजार और 1530 खाली मिट्टी की अनार घरिया भी बरामद की गईं। मौके से निगरानी में इस्तेमाल किया जाने वाला एक ड्रोन कैमरा भी मिला।
पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 5/9बी(1)(ए)(बी) के तहत मुकदमा अपराध संख्या 433/2026 दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से पटाखा बनाने, भंडारण करने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह समेत मड़ियाहूं थाने की पुलिस टीम शामिल रही।

BKbaitullah khanDistrict Crime reporter • Maharajganj • 1 दिन पहले • 04 Nov 2026, 03:42 PM
सफेद सोने की काली 'तस्करी': कोल्हुई में किसानों की छाती पर मूंग दल, ट्यूब के सहारे नेपाल बह रही 'खाद की गंगा'
सफेद सोने की काली 'तस्करी': कोल्हुई में किसानों की छाती पर मूंग दल, ट्यूब के सहारे नेपाल बह रही 'खाद की गंगा'
खाकी की 'शह' पर सीमावर्ती गांव बने सिंडिकेट के महफूज ठिकाने प्राइवेट दुकानदारों की जुगलबंदी से डंप हो रहा उर्वरक
महराजगंज। सरहद पर पहरेदारी और चौकसी के लंबे चौड़े दावों के बीच महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एक तरफ जिले का बेबस अन्नदाता रबी की फसलों में डालने के लिए एक एक बोरी खाद के वास्ते सुबह से शाम तक साधन सहकारी समितियों और दुकानों के चक्कर काट काटकर लाठियां खाने को मजबूर है वहीं दूसरी तरफ कोल्हुई पुलिस की मेहरबानी से भारतीय किसानों के हक का कीमती उर्वरक धड़ल्ले से नेपाल भेजा जा रहा है। क्षेत्र के ककरहवा और बगही घाट के रास्तों से कंबाइन मशीन के बड़े बड़े ट्यूबों पर खाद की बोरियां लादकर जलमार्ग से सीमा पार कराने का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोपहर 12 बजे के कड़े उजाले में सरेआम चल रहा यह अवैध खेल स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी और गश्त के दावों को खुली चुनौती दे रहा है।किसानों के हक पर डकैती भारत सरकार देश के गरीब और सीमांत किसानों को कर्ज और भारी लागत के बोझ से बचाने के लिए अरबों रुपये की सब्सिडी देकर बेहद रियायती दरों पर खाद उपलब्ध कराती है। लेकिन कोल्हुई क्षेत्र में सक्रिय तस्कर इस सरकारी मदद और अन्नदाता के हक पर डकैती डालकर अपनी तिजोरियां भरने में जुटे हैं। स्थानीय किसानों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि जब वे अपनी फसलों के लिए खाद खरीदने जाते हैं तो उन्हें घंटों लाइनों में लगने के बाद भी अधिक रकम देने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ता है जबकि सीमा पर तस्कर बेखौफ होकर खुलेआम दिन के उजाले में नेपाल में ऊंचे दामों पर भारतीय खाद की खेप खपा रहे हैं।सरहदी गांव बने महफूज ठिकाने प्राइवेट दुकानों का 'नेटवर्क'विश्वस्त सूत्रों और वायरल वीडियो से मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे काले कारोबार की जड़ें सीमावर्ती इलाकों में काफी गहरी जम चुकी हैं। कोल्हुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई सरहदी गांवों को तस्करों ने अपना सुरक्षित ठिकाना और तस्करी का मुख्य अड्डा बना रखा है। इन गांवों में सिंडिकेट का जाल इस कदर फैला हैकि बॉर्डर क्षेत्र में संचालित कुछ प्राइवेट?

✏️ Edited: 04 Nov 2026, 05:09 PM

पंकज विश्वकर्माDistt Reporter • Jaunpur • 1 दिन पहले • 04 Nov 2026, 10:40 AM
रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी रोकने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक, सुरक्षा के प्रति किया सतर्क
रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी रोकने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक, सुरक्षा के प्रति किया सतर्क
चांदपुर गांव में चलाया जागरूकता अभियान, रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पत्थरबाजी की घटनाओं से दूर रहने की दी हिदायत
जौनपुर। उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों के अनुपालन में रेलवे सुरक्षा को लेकर जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन क्षेत्र के चांदपुर गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे रहने वाले ग्रामीणों को पत्थरबाजी जैसी घटनाओं के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए सतर्क रहने की अपील की गई।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि रेलवे ट्रैक पर पत्थर फेंकना, ट्रेनों को निशाना बनाना और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गंभीर अपराध है। इस तरह की घटनाओं से यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है और बड़ी दुर्घटना होने की आशंका रहती है।
पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि क्षेत्र में कोई व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी करता है या संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त दिखाई देता है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित रेलवे पुलिस अथवा सुरक्षा एजेंसियों को दें। साथ ही बच्चों और युवाओं को भी रेलवे ट्रैक के आसपास अनावश्यक घूमने तथा किसी भी प्रकार की शरारत से दूर रखने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि रेलवे सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्रामीणों के सहयोग से ही ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।


Rishi KaushalDistrict Reporter • Surat • 1 दिन पहले • 03 Nov 2026, 10:34 PM
सूरत जिला भाजपा आदिवासी मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
भारतीय जनता पार्टी के सूरत जिला आदिवासी मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आदिवासी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मांगरोल विधायक गणपतभाई वसावा, मांडवी विधायक कुंवरजीभाई हलपति और सूरत जिला भाजपा अध्यक्ष भरतभाई राठौड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर आदिवासी मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

MMMANINDAR MANISHReporter • East Singhbhum • 1 दिन पहले • 03 Nov 2026, 08:00 PM
SARAIKELA : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण
प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री, चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई
मुख्यमंत्री ने उपायुक्त सरायकेला-खरसावां को दिए बेहतर पर्यटन संवर्धन हेतु आवश्यक कार्य किए जाने के निर्देश
चांडिल, सरायकेला-खरसावां, झारखंड। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डैम की विहंगम प्राकृतिक सुंदरता और शांत परिवेश का आनंद लिया। उन्होंने झारखंड की इस अनुपम प्राकृतिक धरोहर को राज्य के पर्यटन मानचित्र पर और अधिक मजबूती से स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की। डैम परिसर के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त के साथ डैम के विकास से संबंधित चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने चांडिल डैम के बहुआयामी विकास, बेहतर पर्यटन संवर्धन, जल प्रबंधन, चांडिल परियोजना के कार्यों में गति प्रदान करने तथा बिजली उत्सर्जन एवं संवर्धन हेतु कार्य योजना बनाने इत्यादि कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पर्यटन और स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान कहा कि चांडिल डैम में इको-टूरिज्म की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने उपायुक्त को निर्देशित किया कि यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और नौकायन (बोटिंग) को और अधिक सुव्यवस्थित व आधुनिक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन की इन गतिविधियों से स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चांडिल डैम और उसके आसपास के क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक दीर्घकालिक और पर्यावरण-अनुकूल (सस्टेनेबल) ब्लूप्रिंट तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना इस क्षेत्र का कायाकल्प किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी-सह विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्रीमती सविता महतो, विधायक श्री सोमेश चंद्र सोरेन, प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान श्री रविरंजन कुमार विक्रम, उपायुक्त सरायकेला-खरसावां श्री नीतीश कुमार सिंह, एसडीएम चांडिल श्री नितिन शिवम गुप्ता सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

MMMANINDAR MANISHReporter • East Singhbhum • 1 दिन पहले • 03 Nov 2026, 07:36 PM
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति की बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
जमशेदपुर, झारखंड। परिसदन, जमशेदपुर में झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति सह माननीय विधायक श्री सुरेश पासवान ने की।
बैठक के दौरान झारखंड विधानसभा में विभिन्न विधायकों द्वारा उठाए गए प्रश्नों के विभागवार अनुपालन, उनके क्रियान्वयन की स्थिति तथा लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। सभापति ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से लंबित प्रश्नों और उनके निष्पादन की अद्यतन जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विधानसभा में उठाए गए सभी लंबित प्रश्नों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अनुपालन प्रतिवेदन में सही एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
सभापति ने कहा कि जनहित से जुड़े विषयों पर प्रशासनिक स्तर पर संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा।

SASaif Ahmad JafriBuro chief • Sitapur • 1 दिन पहले • 03 Nov 2026, 07:22 PM
पेंशनरों को मिली बड़ी राहत, कोषागार में स्वयं उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं घर बैठे बनेगा जीवित प्रमाण पत्र।
सीतापुर, 3 नवंबर:2026
अब पेंशन के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान शुरू हो चुका है मोबाइल के कैमरे से चेहरे का सत्यापन कर पेंशनर कर सकेंगे प्रमाणीकरण।
पेंशन पाने के लिए बुजुर्गों को हर साल स्वयं को कोषागार या बैंक पहुंचकर जीवित होने का प्रमाण देना पड़ता था। जो कि अब घर बैठे स्मार्टफोन से ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तैयार हो सकेगा मोबाइल से चेहरे का सत्यापन कर पेंशनर अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे इस सेवा के शुरू होने से बुजुर्ग,अस्वस्थ,और चलने फिरने में असमर्थ पेंशन भोगियों को बड़ी राहत मिलेगी। डिजिटल व्यवस्था के तहत पेंशनरों को अब जीवित होने का प्रमाण देने के लिए व्यक्तिगत रूप से कोषागार या बैंक पहुंचने की बाध्यता से राहत मिलेगी।
अपने मोबाइल में प्ले स्टोर के माध्यम से आधार फेस आईडी और जीवन प्रमाण एप डाउनलोड करके अपना सत्यापन आसानी से कर सकेंगे।
UGUmang guptaTahseel repotar • Banda • 1 दिन पहले • 03 Nov 2026, 07:21 PM
गांव-गांव पहुंचे पन्ना लाल कोरी, जनसंपर्क से गरमाया नरैनी का सियासी माहौल*
*नरैनी से फतेहगंज तक समर्थकों के बीच पहुंचे भाजपा नेता, कई गांवों में मिला समर्थन*
उमंग गुप्ता आशीष बाबा
तहसील अतर्रा
अतर्रा बांदा.........नरैनी विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल तेज होती नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं नरैनी विधानसभा के उम्मीदवार पन्ना लाल कोरी ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में ताबड़तोड़ जनसंपर्क कर अपनी सक्रियता का संदेश दिया नरैनी, सढ़ा, रक्सी, आनंदपुर, कल्याणपुर, रक्सा, फतेहगंज और बदौसा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों, युवाओं और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह लोगों ने पन्ना लाल कोरी से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। समर्थकों ने उनका स्वागत किया और आगामी राजनीतिक संघर्ष में साथ खड़े रहने का भरोसा जताया। गांवों में लगातार हो रहे इस जनसंपर्क को विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जमीनी सक्रियता बढ़ाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है बैठक में क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती और गांव-गांव जनसंपर्क को लेकर विचार-विमर्श हुआ पन्ना लाल कोरी ने कहा कि राजनीति केवल मंचों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी आवाज सुनना और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना ही वास्तविक जनसेवा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर तक पहुंच मजबूत करने और प्रत्येक गांव में लोगों से सीधे संवाद करने का आह्वान किया लगातार गांवों में पहुंच रहे पन्ना लाल कोरी के जनसंपर्क अभियान से नरैनी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में यह अभियान किस तरह चुनावी समीकरणों को प्रभावित करता है, इस पर क्षेत्र की राजनीतिक निगाहें टिकी हैं।

✏️ Edited: 03 Nov 2026, 07:22 PM
MMMANINDAR MANISHReporter • East Singhbhum • 1 दिन पहले • 03 Nov 2026, 06:27 PM
JAMSHEDPUR : एबीएम कॉलेज में विकसित भारत युवा संवाद का आयोजन
विधायक पूर्णिमा साहू ने युवाओं को दिलाई मताधिकार के प्रति जागरूक रहने की शपथ
जमशेदपुर, झारखंड। विधायक पूर्णिमा साहू आज ‘माय भारत’ के तत्वावधान में गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज में आयोजित विकसित भारत युवा संवाद- “Know Your Vote” कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने युवा साथियों के साथ सार्थक संवाद करते हुए लोकतंत्र की मजबूती, युवाओं की जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने युवाओं को लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने, अपने मताधिकार के महत्व को समझने तथा मतदान के प्रति जागरूक और जिम्मेदार रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों को लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने और अपने मताधिकार का सजग एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।
विधायक ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। आज का जागरूक, शिक्षित और जिम्मेदार युवा ही कल के विकसित भारत की मजबूत नींव रखेगा। लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी और मतदान के प्रति उनकी जागरूकता बेहद आवश्यक है।
उन्होंने विश्वास जताया कि देश के युवा अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और सामर्थ्य के बल पर भारत को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। साथ ही युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

SAShadab AnsariReporter • Lucknow • 1 दिन पहले • 03 Nov 2026, 06:15 PM
🇮🇳 भारत की रक्षा ताकत में ऐतिहासिक उछाल! 12 साल में रक्षा उत्पादन ₹43,746 करोड़ से बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पहुंचा
नई दिल्ली। भारत के रक्षा क्षेत्र ने उत्पादन के मामले में नया रिकॉर्ड कायम किया है। रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2013-14 में देश का रक्षा उत्पादन ₹43,746 करोड़ था, जो वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर रिकॉर्ड ₹1.78 लाख करोड़ तक पहुंच गया है।
पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में रक्षा उत्पादन ₹1.54 लाख करोड़ दर्ज किया गया था। इसकी तुलना में 2025-26 में रक्षा उत्पादन में 15.6 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई है।
यह आंकड़े भारत के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में बढ़ती उत्पादन क्षमता और स्वदेशी रक्षा उपकरणों के निर्माण की दिशा में हुई प्रगति को दर्शाते हैं।
📊 आंकड़ों पर एक नजर
FY 2013-14: ₹43,746 करोड़
FY 2024-25: ₹1.54 लाख करोड़
FY 2025-26: ₹1.78 लाख करोड़
सालाना वृद्धि: 15.6%
भारत का रक्षा उत्पादन लगातार नए स्तर पर पहुंच रहा है। रक्षा क्षेत्र में घरेलू विनिर्माण की बढ़ती भूमिका देश की औद्योगिक क्षमता के विस्तार को भी दर्शाती है।

SAShadab AnsariReporter • Lucknow • 1 दिन पहले • 03 Nov 2026, 06:08 PM
आज रात 9 बजे CM योगी करेंगे कानून-व्यवस्था की समीक्षा, सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों के साथ होगी अहम बैठक
लखनऊ: आज रात 9 बजे CM योगी करेंगे कानून-व्यवस्था की समीक्षा, सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों के साथ होगी अहम बैठक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रात 9 बजे प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
बैठक में प्रदेश के सभी मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी (DM), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और नगर आयुक्त शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री बैठक के दौरान प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और विभिन्न जिलों में चल रही गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। सभी अधिकारियों को अपने-अपने जिलों की स्थिति और तैयारियों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

UGUmang guptaTahseel repotar • Banda • 1 दिन पहले • 03 Nov 2026, 05:52 PM
रेलवे स्टेशन के पास नकाबपोश लोगों द्वारा बीती रात की गई ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल
उमंग गुप्ता आशीष बाबा
तहसील अतर्रा
- वारदात के बाद बाइक लेकर फरार हुए आरोपी
- हनुमान जयंती पर हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा मामला, पुलिस को दी गई तहरीर
अतर्रा (बांदा) नगर के रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की रात करीब 1:30 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच नकाबपोश हमलावरों ने अचानक तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया जिससे अचानक हुई इस गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने दो युवकों पर फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की किंतु गोली दोनों को छू कर निकल गई और वे घायल हो गए। वारदात के बाद हमलावर घायलों को मार डालने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के समय स्टेशन पर ट्रेन भी पहुंची हुई थी, जिससे यात्रियों का आना-जाना लगा था। नगर के अतिव्यस्त इलाके में हुई इस घटना से लोगों में दहशत में आ गये और इधर छिप कर लोगों ने जान बचाई।
शिवपुरी, नरैनी रोड निवासी निखिल गुप्ता पुत्र किशन चंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने मित्र आकाश शिवहरे, जयप्रकाश गुप्ता और राधेश्याम गुप्ता के साथ बीती रात तकरीबन 1:30 बजे स्टेशन की तरफ जा रहे थे जैसे ही सभी रेलवे स्टेशन के पास सरन सेठ के मकान के नजदीक पहुंचे थे,तभी इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अज्ञात नकाबपोश युवक वहां आ गए और सभी अचानक फायरिंग शुरू कर दिया।जब तक वे कुछ समझ पाते तभी उनमें से दो हमलावर उनके पास पहुंचे और अचानक दोनों ने तमंचे निकालकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली राधेश्याम गुप्ता की दाईं जांघ में लगी, जबकि दूसरी गोली निखिल गुप्ता की दाईं आंख के ऊपर माथे को छूते हुए निकल गई।उस वक्त तीन अन्य हमलावर वहां खडी बस के पीछे खड़े हुए थे।अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। हमलावरों ने उन लोगों को धमकी देते हुए कहा कि इस बार बच गए हो, दोबारा यहां दिखाई दिए तो जान से मार देंगें। इसके बाद सभी हमलावर पास में खड़ी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। घायल निखिल गुप्ता और राधेश्याम को तत्काल कोतवाली ले जाया गया। चोटें अधिक होने के कारण पुलिस ने पहले चिकित्सकीय उपचार कराने की सलाह दी जिस पर उन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बांदा रेफर

MMMANINDAR MANISHReporter • East Singhbhum • 2 दिन पहले • 03 Nov 2026, 05:23 PM
JAMSHEDPUR : साइबर अपराध, फर्जी सिम कार्ड जारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार; 9 सिम और 5 मोबाइल बरामद
POS एजेंटों की मिलीभगत से अवैध रूप से जारी किए जा रहे थे सिम कार्ड, साइबर ठगी और बैंक फ्रॉड में हो रहा था इस्तेमाल
जमशेदपुर, झारखंड। साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से सिम कार्ड जारी करने और साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन और नौ सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दूरसंचार विभाग से प्राप्त पत्र के माध्यम से वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को कुछ POS (प्वाइंट ऑफ सेल) एजेंटों की संदिग्ध गतिविधियों और साइबर अपराधियों के साथ मिलीभगत की जानकारी मिली थी। जांच में पता चला कि POS एजेंटों द्वारा अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर अवैध तरीके से बड़ी संख्या में सिम कार्ड जारी किए जा रहे थे।
इस मामले में रौनक कुमार, सन्नी कुमार साव एवं उनके साथियों की संलिप्तता सामने आई। जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली कि संदिग्ध सिम कार्डों का इस्तेमाल कर साइबर अपराध से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इन शिकायतों का विवरण CHAKSHU पोर्टल और NCRP पोर्टल पर भी उपलब्ध था। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इस तरह करते थे साइबर अपराध
पुलिस के अनुसार, आरोपी POS एजेंट सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए भारी संख्या में सिम कार्ड जारी करते थे। खासकर ऐसे लोगों को निशाना बनाया जाता था, जिनकी जानकारी या जागरूकता कम होती थी। उन्हें सिम देने के बहाने धोखे से दो या उससे अधिक बार केवाईसी कराकर अतिरिक्त सिम कार्ड जारी कर लिए जाते थे। ग्राहकों को केवल एक सिम दिया जाता था, जबकि दूसरा सिम साइबर अपराधियों को पैसे लेकर उपलब्ध करा दिया जाता था।
इन सिम कार्डों का इस्तेमाल देशभर में साइबर अपराधियों द्वारा वित्तीय धोखाधड़ी, बैंक फ्रॉड और अन्य गंभीर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में किया जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-
रौनक कुमार (19 वर्ष), पिता सुजीत प्रसाद, निवासी रोड नंबर-09, रघुवर नगर, लॉन्ग टाउन बस्ती, थाना बर्मामाइंस, पूर्वी सिंहभूम।
सन्नी कुमार साव (19 वर्ष), पिता डब्लू साव, निवासी रोड नंबर-01, केबुल बस्


पंकज विश्वकर्माDistt Reporter • Jaunpur • 2 दिन पहले • 03 Nov 2026, 04:17 PM
24 घंटे में नकबजनी का खुलासा, मामा-भांजे गिरफ्तार; शत-प्रतिशत जेवरात बरामद
24 घंटे में नकबजनी का खुलासा, मामा-भांजे गिरफ्तार; शत-प्रतिशत जेवरात बरामद
बेटी को एप डाउनलोड कराने में उलझाकर घर में घुसा था आरोपी, वाराणसी भागने की फिराक में थे दोनों
बक्शा, जौनपुर। परशुरामपुर गांव में दिनदहाड़े हुई नकबजनी का बक्शा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शंभूगंज हाईवे पुलिया के पास से मामा-भांजे को गिरफ्तार कर चोरी के शत-प्रतिशत सोने-चांदी के जेवरात और 400 रुपये नकद बरामद किए।
पुलिस के मुताबिक, 2 नवंबर को मंजू देवी स्कूल ड्यूटी पर गई थीं। इसी दौरान बाल अपचारी ने उनकी बेटी शिवांगी को मोबाइल एप डाउनलोड कराने में उलझाए रखा और निकेत पाण्डेय उर्फ भोलू घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़ जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गया। दोनों ने चोरी के सामान का आपस में बंटवारा कर लिया था।
वाराणसी भागने की तैयारी कर रहे आरोपियों को पुलिस ने 3 नवंबर की सुबह 4:46 बजे दबोच लिया। बरामदगी में चार सोने की चेन, एक हार, कान के आभूषण, अंगूठियां, मंगलसूत्र, गुरिया, नाक की फोफी और चांदी की तीन जोड़ी पायल शामिल हैं। चोरी के 1,000 रुपये में से 400 रुपये मिले, जबकि 600 रुपये खर्च कर दिए गए थे।
गिरफ्तार निकेत पाण्डेय उर्फ भोलू निवासी भुलनिया, थाना सरपतहां का वाराणसी के शिवपुर थाने में भी आपराधिक इतिहास बताया गया है। मामले में मुकदमा संख्या 548/2026 में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामभवन यादव, मुन्नीलाल कन्नौजिया, हेड कांस्टेबल शिवप्रकाश यादव तथा आरक्षी अम्बिकेश दीक्षित, हिमांशु सिंह और गौतम साहनी शामिल रहे।


पंकज विश्वकर्माDistt Reporter • Jaunpur • 2 दिन पहले • 03 Nov 2026, 04:16 PM
24 घंटे में नकबजनी का खुलासा, मामा-भांजे गिरफ्तार; शत-प्रतिशत जेवरात बरामद
24 घंटे में नकबजनी का खुलासा, मामा-भांजे गिरफ्तार; शत-प्रतिशत जेवरात बरामद
बेटी को एप डाउनलोड कराने में उलझाकर घर में घुसा था आरोपी, वाराणसी भागने की फिराक में थे दोनों
बक्शा, जौनपुर। परशुरामपुर गांव में दिनदहाड़े हुई नकबजनी का बक्शा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शंभूगंज हाईवे पुलिया के पास से मामा-भांजे को गिरफ्तार कर चोरी के शत-प्रतिशत सोने-चांदी के जेवरात और 400 रुपये नकद बरामद किए।
पुलिस के मुताबिक, 2 नवंबर को मंजू देवी स्कूल ड्यूटी पर गई थीं। इसी दौरान बाल अपचारी ने उनकी बेटी शिवांगी को मोबाइल एप डाउनलोड कराने में उलझाए रखा और निकेत पाण्डेय उर्फ भोलू घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़ जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गया। दोनों ने चोरी के सामान का आपस में बंटवारा कर लिया था।
वाराणसी भागने की तैयारी कर रहे आरोपियों को पुलिस ने 3 नवंबर की सुबह 4:46 बजे दबोच लिया। बरामदगी में चार सोने की चेन, एक हार, कान के आभूषण, अंगूठियां, मंगलसूत्र, गुरिया, नाक की फोफी और चांदी की तीन जोड़ी पायल शामिल हैं। चोरी के 1,000 रुपये में से 400 रुपये मिले, जबकि 600 रुपये खर्च कर दिए गए थे।
गिरफ्तार निकेत पाण्डेय उर्फ भोलू निवासी भुलनिया, थाना सरपतहां का वाराणसी के शिवपुर थाने में भी आपराधिक इतिहास बताया गया है। मामले में मुकदमा संख्या 548/2026 में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामभवन यादव, मुन्नीलाल कन्नौजिया, हेड कांस्टेबल शिवप्रकाश यादव तथा आरक्षी अम्बिकेश दीक्षित, हिमांशु सिंह और गौतम साहनी शामिल रहे।

IRFAN ANSARIराँची जिला व्यूरो चीफ • Ranchi • 2 दिन पहले • 03 Nov 2026, 02:28 PM
बारिश ने त्योहारों की रौनक पर फेरा पानी, दीये और सब्जियों के दाम में उछाल
नया आलू 50 रुपये किलो पहुंचा, मेथी साग समेत हरी सब्जियों की बढ़ी कीमतों ने बिगाड़ा रसोई का बजट
संवाददाता/राँची जिला व्यूरो/मानवाधिकार मीडिया
राॅंची। लगातार बारिश और चक्रवात अर्नब के प्रभाव से राजधानी रांची में त्योहारों की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। बारिश और नमी के कारण मूर्तिकारों को प्रतिमाएं तैयार करने और कुम्हारों को मिट्टी के दीये सुखाने में परेशानी हो रही है। इसका असर बाजार में दीयों की कीमतों पर भी पड़ा है। इस बार 100 मिट्टी के दीयों की कीमत 150 रुपये हो गई है, जबकि पिछले वर्ष 120 रुपये में मिल रहे थे।
वहीं, सब्जियों की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नया सफेद आलू 50 रुपये किलो, मेथी साग 100 रुपये किलो और सेम 80 रुपये किलो बिक रही है। भिंडी की कीमत 40 रुपये किलो है। फूलगोभी की गुणवत्ता भी बारिश के कारण प्रभावित हुई है। हालांकि, धनिया पत्ती की कीमतों में गिरावट आई है। लगातार बारिश ने जहां कुम्हारों और मूर्तिकारों की मुश्किलें बढ़ाई हैं, वहीं सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के घरेलू बजट पर भी असर डाला है।

AJAtul jauhariBureau chief • Rae Bareli • 2 दिन पहले • 03 Nov 2026, 02:03 PM
तीसरे दिन SDRF टीम ने सई नदी से बरामद किया युवक का शव
रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सिरसा घाट स्थित सई नदी में कलश यात्रा के दौरान डूबे युवक का शव तीसरे दिन कड़ी मशक्कत के बाद SDRF की टीम ने बरामद कर लिया। शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरे कोइली मजरे कोरिहर निवासी अंकुल पुत्र संतराम दो दिन पूर्व गांव में आयोजित भागवत कथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा के दौरान सई नदी में डूब गया था। घटना के बाद से ही पुलिस और SDRF की टीम लगातार नदी में युवक की तलाश कर रही थी। आखिरकार तीसरे दिन टीम को सफलता मिली और युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी शिवेंद्र शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

SAShadab AnsariReporter • Lucknow • 2 दिन पहले • 03 Nov 2026, 01:24 PM
UP: दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1,500 करोड़
लखनऊ। दीपावली के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत देने की तैयारी की है। इस योजना के तहत प्रदेश के करीब 1.89 करोड़ लाभार्थी परिवारों को कुल ₹1,500 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।
सरकार की इस पहल से प्रदेश की करोड़ों महिलाओं और परिवारों को त्योहार के मौके पर आर्थिक राहत मिलेगी। यह राशि एलपीजी गैस सिलेंडर रिफिल पर मिलने वाली सब्सिडी के रूप में दी जाएगी।
मुख्य बातें:
लाभार्थी: 1.89 करोड़ उज्ज्वला कनेक्शन धारक
कुल धनराशि: ₹1,500 करोड़
योजना: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
लाभ: गैस सिलेंडर रिफिल पर सब्सिडी
दीपावली से पहले सरकार के इस कदम को गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

AJAtul jauhariBureau chief • Rae Bareli • 2 दिन पहले • 03 Nov 2026, 01:15 PM
पत्रकारों की मांग पर पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा तोहफा, 12 घंटे के अंदर इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू
अतुल जौहरी
रायबरेली। दीपावली के पावन पर्व से पहले पूर्व विधायक राकेश सिंह ने पत्रकारों को बड़ी सौगात दी है। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के गुरबख्शगंज चौराहे स्थित मीडिया कार्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग कराए जाने की पत्रकारों की मांग पर उन्होंने तत्काल पहल की। खास बात यह रही कि आश्वासन देने के महज 12 घंटे के अंदर ही इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू करा दिया गया।
मीडिया कार्यालय परिसर में काफी समय से इंटरलॉकिंग की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। पत्रकारों ने इस समस्या को पूर्व विधायक राकेश सिंह के सामने रखा था। उन्होंने पत्रकारों की मांग को गंभीरता से लेते हुए बिना देरी किए कार्य शुरू कराने की व्यवस्था की।
दीपावली से पहले मिली इस सौगात से क्षेत्र के पत्रकारों में खुशी का माहौल है। पत्रकारों ने पूर्व विधायक राकेश सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी त्वरित पहल और सहयोगात्मक रवैया सराहनीय है।


Rishi KaushalDistrict Reporter • Surat • 2 दिन पहले • 03 Nov 2026, 11:08 AM
सूरत के वराछा में पटाखों के स्टॉल में लगी भीषण आग, मची भगदड़ सूरत के वराछा
सूरत के वराछा स्थित किरण चौक के पास बापा सीताराम फार्म के नजदीक पटाखों के स्टॉल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दूसरे स्टॉल को भी चपेट में ले लिया। पटाखों के जोरदार धमाकों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गरीब परिवारों का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

MMMANINDAR MANISHReporter • East Singhbhum • 2 दिन पहले • 03 Nov 2026, 11:07 AM
JAMSHEDPUR : विधायक सरयू राय ने रांची विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों को प्रदान किया सहभागिता प्रमाणपत्र
जमशेदपुर/रांची, झारखंड। विधायक सरयू राय ने बीते माह की 4 तारीख को जमशेदपुर में आयोजित ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार में रांची विश्वविद्यालय की ओर से शामिल हुए प्रतिभागियों को आज रांची में सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने सेमिनार में प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने शिक्षा के स्तर में सुधार, शिक्षकों के सम्मान तथा शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्ता पर जोर दिया।
सेमिनार का उद्देश्य शिक्षकों के योगदान को सम्मान देना तथा शिक्षा के उत्थान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श को बढ़ावा देना था। सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए जाने से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन हुआ।


IRFAN ANSARIराँची जिला व्यूरो चीफ • Ranchi • 2 दिन पहले • 03 Nov 2026, 10:38 AM
नरकोपी के बोबरो सियां टोली में पिता पर 17 वर्षीय बेटे की हत्या का आरोप, इलाके में सनसनी नौवीं कक्षा का छात्र था मृतक नितेश उरांव, घटना के बाद आरोपी पि
संवाददाता/राँची जिला व्यूरो/मानवाधिकार मीडिया
नरकोपी/राँची। राजधानी राँची के नरकोपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बोबरो सियां टोली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता पर अपने ही 17 वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान नितेश उरांव (17 वर्ष), पिता देवनाथ उरांव के रूप में हुई है। वह मॉडर्न पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी देवनाथ उरांव (38 वर्ष) की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। बताया जाता है कि वह अक्सर रात में घर से निकलने की कोशिश करता था। इसी कारण उसका बेटा नितेश रातभर जागकर पिता की देखभाल और निगरानी करता था। बताया जा रहा है कि घटना की रात भी नितेश अपने पिता की देखभाल के लिए जागता रहा। सुबह करीब चार बजे नींद लगने के बाद वह सो गया। इसी दौरान पिता पर घर में रखी कुल्हाड़ी से बेटे पर हमला करने का आरोप है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय मृतक की मां बगल के कमरे में खाना बना रही थी। आवाज सुनाई देने के बावजूद उसने इसे सामान्य घरेलू गतिविधि समझा। कुछ देर बाद आरोपी पिता ने खुद बाहर आकर ग्रामीणों को बेटे की हत्या की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, आरोपी गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना पर नरकोपी थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार टुडू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की तैयारी की। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल के निदेशक आरिफ इकबाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। स्कूल प्रबंधन की ओर से शोक में आज विद्यालय बंद रखने की घोषणा की गई है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
नोट: आरोपी की मानसिक स्थिति और घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच एवं चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही हो सकेगी।
MMMANINDAR MANISHReporter • East Singhbhum • 2 दिन पहले • 03 Nov 2026, 10:20 AM
JAMSHEDPUR : मिर्गी मरीजों के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में विशेष शिविर, 240 मरीजों को मिला चिकित्सकीय परामर्श
197 पुराने मरीजों का फॉलोअप, 43 नए मरीजों की हुई जांच; भारत सरकार के अपर सचिव राहुल शर्मा ने मरीजों से किया संवाद
जमशेदपुर घाटशिला, झारखंड। मिर्गी से पीड़ित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनके नियमित उपचार, नि:शुल्क दवा और निरंतर चिकित्सकीय परामर्श सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की पहल पर अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला में विशेष जांच एवं फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया। जिला उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान कुल 240 मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई गई। इनमें 197 पूर्व से उपचाररत मरीजों का फॉलोअप किया गया, जबकि 43 नए मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। चिकित्सकों ने मरीजों के स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन करते हुए नियमित रूप से दवा लेने, समय-समय पर जांच कराने तथा उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी।
इस दौरान भारत सरकार के अपर सचिव श्री राहुल शर्मा ने शिविर में पहुंचकर मरीजों से सीधे संवाद किया। उन्होंने मरीजों से उपचार की उपलब्धता, नि:शुल्क दवाओं तथा चिकित्सकीय सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही इस विशेष पहल की उपयोगिता एवं प्रभावशीलता का भी जायजा लिया।
जिला प्रशासन का उद्देश्य मिर्गी से पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए भटकने से बचाना और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता, मरीजों की नियमित निगरानी और समय पर चिकित्सकीय परामर्श सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस पहल से मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिलने के साथ उनके स्वास्थ्य प्रबंधन को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ADAjay dwivediDypti bureau chief • Prayagraj • 2 दिन पहले • 03 Nov 2026, 10:14 AM
शंकरगढ़ शिवराजपुर स्थित केशव राज पैलेस में पूर्व विधायक उदयभान करवरिया का भव्य स्वागत, 12 नवंबर के रामपुर करछना जनसभा की बनी रणनीति*
मानवाधिकार मीडिया
डिप्टी ब्यूरो चीफ
अजय द्विवेदी
प्रयागराज
शंकरगढ़ शिवराजपुर स्थित केशव राज पैलेस में पूर्व विधायक उदयभान करवरिया का भव्य स्वागत, 12 नवंबर के रामपुर करछना जनसभा की बनी रणनीति*
*सही दिशा, सही वक्त - चलो चलो रामपुर करछना*
*शंकरगढ़ / प्रयागराज।* शंकरगढ़ के शिवराजपुर स्थित केशव राज पैलेस में रविवार को पूर्व विधायक उदयभान करवरिया का स्वागत समारोह बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी 12 नवंबर को रामपुर करछना में होने वाले *"सही दिशा, सही वक्त" विशाल जन समूह सम्मेलन* की रूपरेखा तैयार करना था।
कार्यक्रम की रूपरेखा मुख्य रूप से *संजीव कुमार मिश्रा उर्फ गुड्डा मिश्रा (पूर्व प्रधान शिवराजपुर)* और *अशोक कुमार मिश्रा उर्फ रंगीले बाबा* के द्वारा तैयार की गई थी।
इस दौरान केशव राज पैलेस में हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे परिसर में "उदयभान करवरिया - गुड्डा मिश्रा जिंदाबाद" के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक जी का माला पहनाकर और राधा-कृष्ण का चित्र भेंट कर स्वागत किया गया।
*कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे -*
संजीव कुमार मिश्रा उर्फ गुड्डा मिश्रा पूर्व प्रधान शिवराजपुर, अवधेश मिश्रा खदरहा, अशोक कुमार मिश्रा उर्फ रंगीले बाबा, राघवेंद्र मिश्रा, रामायण शुक्ला, चंद्रमणि मिश्रा, अनिल केसरवानी, अनूप केसरवानी, सुजीत केसरवानी, छेदी चेयरमैन, सौरभ श्रीवास्तव, सचिन वैश्य, सूर्यनिधान पांडेय, रमेश बिहरिया, लल्लू राम त्रिपाठी (व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवराजपुर), ज्ञानेंद्र मिश्रा (प्रधान बेनीपुर), अजय मिश्रा उर्फ रामू मिश्रा, जुगल मिश्रा, दिनेश त्रिपाठी, सूरज त्रिपाठी, शांति नेता, बृजनरेश, मुन्ना सोहगौरा, बबलू मिश्रा, छोटू मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, डब्लू मिश्रा सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

ARAbhishek RaiReporter • Ghazipur • 2 दिन पहले • 03 Nov 2026, 10:11 AM
उतरांव की प्राचीन रामलीला रावण वध के साथ संपन्न, हिमांशु राय ने सीढ़ियों के निर्माण का दिया आश्वासन
गाज़ीपुर। उतरांव क्षेत्र की प्राचीन रामलीला का समापन रावण वध के मंचन के साथ हुआ। अंतिम दिन रामलीला देखने के लिए दूर-दराज के गांवों से हजारों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में उत्साह बना रहा।
रामलीला देखने पहुंचे युवा समाजसेवी हिमांशु राय उर्फ अभिजीत राय को समिति की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने रामलीला स्थल पर दर्शकों के बैठने के लिए बनी सीढ़ियों के निर्माण की मांग रखी। हिमांशु राय ने आश्वासन दिया कि अगले वर्ष रामलीला शुरू होने से पहले सीढ़ियों का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा।
समिति के सदस्यों के अनुसार, इससे पहले भी हिमांशु राय ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के माध्यम से रामलीला परिसर में हाईमास्ट लाइट लगवाने में सहयोग किया था। इसके अलावा उन्होंने समिति को गुप्त दान भी दिया है। समिति ने उनके सहयोग के प्रति आभार जताया।


पंकज विश्वकर्माDistt Reporter • Jaunpur • 2 दिन पहले • 03 Nov 2026, 10:06 AM
वैगनआर की जोरदार टक्कर से सेवानिवृत्त पंचायत सचिव की मौत, परिवार में मचा कोहराम बक्शा में राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर लखौवां जनता ढाबा के सामने हुआ हाद
वैगनआर की जोरदार टक्कर से सेवानिवृत्त पंचायत सचिव की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बक्शा में राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर लखौवां जनता ढाबा के सामने हुआ हादसा, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित;
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर लखौवां स्थित जनता ढाबा के सामने सोमवार दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार वैगनआर कार की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त पंचायत सचिव की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 66 वर्षीय राय साहब सिंह पुत्र स्वर्गीय दान बहादुर सिंह, निवासी हरिदासपुर, थाना बदलापुर के रूप में हुई। वह पंचायत विभाग में पंचायत सचिव के पद से सेवानिवृत्त थे। बताया जाता है कि वह किसी निजी कार्य से जौनपुर आए थे और सोमवार को बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लखौवां हाईवे पर जनता ढाबा के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची वैगनआर कार चालक कार लेकर मौके पर फरार हो गया पुलिस कार और चालक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू दिया है।


Kamran Asad • 2 दिन पहले • 02 Nov 2026, 11:22 PM
पीएम मोदी ने कहा- भारत में स्वच्छ ऊर्जा की ओर बदलाव तेज, सौर ऊर्जा निभा रही अहम भूमिका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में स्वच्छ ऊर्जा की ओर बदलाव तेज़ी पकड़ रहा है। इसमें सौर ऊर्जा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। श्री मोदी ने यह बात केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी और ब्लूमबर्ग एल.पी. के संस्थापक माइकल आर. ब्लूमबर्ग द्वारा लिखे गए एक लेख को साझा करते हुए कही। प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि यह लेख नवीकरणीय ऊर्जा के विकास, रूफटॉप सोलर के विस्तार और भंडारण व ट्रांसमिशन में निवेश पर जोर देता है। इसमें यह भी रेखांकित किया गया है कि कैसे यह बदलाव बिजली के बिलों को कम करने, रोजगार के अवसर पैदा करने और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में मदद कर रहा है।
श्री जोशी द्वारा लिखे गए एक अन्य लेख को साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की सौर ऊर्जा यात्रा नए अवसरों के द्वार खोल रही है। श्री मोदी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने ‘पीएम सूर्य घर’ और ‘पीएम-कुसुम’ जैसी पहलों से प्रेरित भारत में सौर ऊर्जा के विकास पर प्रकाश डाला है। श्री जोशी ने अपने लेख में इस बात पर भी जोर दिया कि इस क्षेत्र में आगे क्या संभावनाएं हैं। सौर ऊर्जा संचालित कृषि और ऊर्जा भंडारण से लेकर विनिर्माण और ग्रीन जॉब्स (पर्यावरण-अनुकूल नौकरियां) तक के व्यापक अवसर मौजूद हैं। वहीं, देश अपने 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में काम कर रहा है।


Kamran Asad • 2 दिन पहले • 02 Nov 2026, 11:10 PM
पीएम मोदी 21 हजार 800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल वर्चुअल माध्यम से लगभग 21 हजार 800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। श्री मोदी इस अवसर पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री पुणे मेट्रो लाइन – 3 का उद्घाटन करेंगे। इसे पिंक लाइन के नाम से जाना जाता है। यह मेट्रो लाइन 8 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के बजट से बनाई गई है। यह प्रौद्योगिकी नवाचार और आधुनिक परिवहन समाधानों के जरिए पुणे के शहरी आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
लगभग 23 किलोमीटर लम्बी पिंक लाइन मानको जिला न्यायालय मेट्रो स्टेशन से जोड़ती है। यह गलियारा हिंजेवाड़ी आईटी हब और शिवाजी नगर के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी में सुधार करेगा और पुणे के सबसे महत्वपूर्ण रोजगार केंद्रों में से एक की यात्रा सुगम बनायेगा।
श्री मोदी पुणे मेट्रो के द्वितीय चरण की आधारशिला भी रखेंगे। यह परियोजना लगभग 13 हजार 500 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही है। इस फेस-2 में मेट्रो लाइन 2ए, 2बी, 4 और 4ए शामिल होंगी। इससे शहर के प्रमुख आवासीय, वाणिज्यिक और आईटी हब के बीच मेट्रो नेटवर्क का विस्तार होगा। फेस-2 की कुल लम्बाई 12.75 किलोमीटर है। मेट्रो लाइन 4 लगभग 25.52 किलोमीटर और लाइन 4ए लगभग 6.12 किलोमीटर लम्बी है। इन परियोजनाओं से पुणे की सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना मजबूत होगी और शहर की यात्रा सुगम होगी।


Kamran Asad • 2 दिन पहले • 02 Nov 2026, 11:00 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन और प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन और प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का विषय है- निवेश करें, नवाचार करें, प्रेरित करें। प्रधानमंत्री ने प्रदर्शनी में विभिन्न स्टॉलों का दौरा किया और प्रदर्शकों से बातचीत की।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक अर्थव्यवस्था ने कोविड-19 महामारी से लेकर पश्चिम एशिया संकट तक, कई अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया का संकट अब भी जारी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि देश ने इन वैश्विक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया है। उन्होंने कहा कि इन संकटों के बावजूद, भारत ने अपनी उच्च विकास दर को बनाए रखा है।
श्री मोदी ने कहा कि इस वैश्विक संकट ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ऊर्जा सुरक्षा सीधे तौर पर आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में निहित है।
श्री मोदी ने कहा कि आज भारत की कुल स्थापित बिजली क्षमता का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि भारत 2030 तक 500 गीगावाट के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में मजबूती से काम कर रहा है। श्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि जीवाश्म ईंधन के भंडार सीमित हैं, जबकि नवीकरणीय ऊर्जा की संभावनाएं असीमित हैं, और हर क्षेत्र तथा देश इससे लाभ उठा सकता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सौर और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल है। उन्होंने कहा कि सौर क्रांति का यह नया चरण केवल इसे अपनाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह नवाचार पर भी निर्भर करता है। श्री मोदी ने बताया कि पिछले 12 वर्ष में 44 हजार से अधिक सरकारी इमारतों को सौर ऊर्जा से जोड़ा गया है, जिससे सालाना लगभग सात सौ करोड़ रुपये की बचत हो रही है। प्रधानमंत्री ने हर सरकारी इमारत, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और स्ट्रीट-लाइटिंग सिस्टम को सौर ऊर्जा से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।
श्री मोदी ने कहा कि देश भर के किसान भी ‘पीएम-कुसुम’ योजना का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से 30 लाख से अधिक किसानों को सौर ऊर्जा से संचालित सि


Kamran Asad • 3 दिन पहले • 02 Nov 2026, 04:43 PM
पीएम मोदी ने कहा- भारत में स्वच्छ ऊर्जा की ओर बदलाव तेज, सौर ऊर्जा निभा रही अहम भूमिका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में स्वच्छ ऊर्जा की ओर बदलाव तेज़ी पकड़ रहा है। इसमें सौर ऊर्जा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। श्री मोदी ने यह बात केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी और ब्लूमबर्ग एल.पी. के संस्थापक माइकल आर. ब्लूमबर्ग द्वारा लिखे गए एक लेख को साझा करते हुए कही। प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि यह लेख नवीकरणीय ऊर्जा के विकास, रूफटॉप सोलर के विस्तार और भंडारण व ट्रांसमिशन में निवेश पर जोर देता है। इसमें यह भी रेखांकित किया गया है कि कैसे यह बदलाव बिजली के बिलों को कम करने, रोजगार के अवसर पैदा करने और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में मदद कर रहा है।
श्री जोशी द्वारा लिखे गए एक अन्य लेख को साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की सौर ऊर्जा यात्रा नए अवसरों के द्वार खोल रही है। श्री मोदी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने ‘पीएम सूर्य घर’ और ‘पीएम-कुसुम’ जैसी पहलों से प्रेरित भारत में सौर ऊर्जा के विकास पर प्रकाश डाला है। श्री जोशी ने अपने लेख में इस बात पर भी जोर दिया कि इस क्षेत्र में आगे क्या संभावनाएं हैं। सौर ऊर्जा संचालित कृषि और ऊर्जा भंडारण से लेकर विनिर्माण और ग्रीन जॉब्स (पर्यावरण-अनुकूल नौकरियां) तक के व्यापक अवसर मौजूद हैं। वहीं, देश अपने 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में काम कर रहा है।

KkamranEditor in Chief • Lucknow • 3 दिन पहले • 02 Nov 2026, 01:52 PM
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान मुरासु में बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह चक्रवात कल तड़के आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और नरसापुर के बीच तट से टकराएगा।
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि तूफान के दौरान हवा की गति 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।
मौसम विभाग ने मछुआरों को आज बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में और बुधवार सुबह तक दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में न जाने की सलाह दी है।
विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, रायलसीमा, तमिलनाडु, पु्द्दुचेरी, कराईक्काल और तेलंगाना में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़, केरलम, माहे, ओडिशा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में बिजली चमकने तथा आंधी आने का भी अनुमान जताया है।
