16.02.2024थाना बांगरमऊ,जनपद उन्नाव दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार।

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता सुधीर गौड़ की रिपोर्ट ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय दक्षिणी एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बांगरमऊ के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बांगरमऊ पुलिस द्वारा दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण- आज दिनांक 16.02.2024 को उ0नि0 श्री विनोद कुमार व उ0नि0 श्री सुरेश सिंह मय हमराह फोर्स द्वारा वारंटी अभियुक्तगण 1. ब्रजेश कुमार पुत्र नत्था निवासी ग्राम ताजपुर थाना बांगरमऊ, उन्नाव सम्बन्धित केश नम्बर 1977/16 बनाम नत्था , अ0सं0 841/13 सम्बन्धित न्यायालय श्रीमान अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय प्रथम उन्नाव , 2. बब्लू पुत्र वासिद निवासी मो0 गढ़ी कस्बा व थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव सम्बन्धित केश नम्बर 3744/05, अ0सं0 764/2005 राज्य बनाम बब्लू धारा 3/25 आयुध अधिनियम सम्बन्धित न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय प्रथम उन्नाव को उनके घर के बाहर से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

नाम पता अभियुक्तगण-
i. ब्रजेश कुमार पुत्र नत्था निवासी ग्राम ताजपुर थाना बांगरमऊ, उन्नाव उम्र करीब 45 वर्ष
ii. बब्लू पुत्र वासिद निवासी मो0 गढ़ी कस्बा व थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव उम्र करीब 33 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली टीम-
i. उ0नि0 श्री विनोद कुमार
ii. उ0नि0 श्री सुरेश सिंह
iii. हे0का0 शाहजहाँ खाँ
iv. का0 रामनिवास

Share