*मंत्री नन्दी और पूर्व महापौर ने देवी स्वरूपा कन्याओं का किया पूजन*– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट
*पांव पखारे, चुनरी ओढ़ाई और भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया*
*प्रदेश की समस्त बेटियों को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं दी*
*सुख, समृद्धि और प्रगति का आधार हैं बेटियां: नन्दी*
आज शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी एवं प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने अपने बहादुरगंज स्थित आवास पर सपरिवार देवी स्तुति एवं कन्या पूजन मां भगवती के शाश्वत स्वरूप की उपासना की। वहीं लोक कल्याण एवं सर्वे भवन्तु सुखिन: की कामना की। दुर्गाष्टमी और महानवमी के
पावन पर्व के साथ आज अंतर्राष्ट्रीय कन्या दिवस की प्रदेश की समस्त बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
मंत्री नंदी एवं पूर्व महापौर ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर बहादुरगंज स्थित आवास पर आदि शक्ति मां दुर्गा का नौ दिनों का अखंड व्रत संकल्प पूरा कर सपरिवार विधि विधान पूर्वक मां दुर्गा की स्तुति के साथ ही हवन-पूजन किया। हवन पूजन के साथ ही कन्यापूजन किया।
मंत्री नंदी और पूर्व महापौर ने पीतल के परात में लोटे के जल से कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे। उनके पैरों में रंग लगाया। वहीं माथे पर रोली, चंदन, दही, अक्षत का तिलक लगाकर व चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कन्याओं को अपने हाथों से भोजन परोस कर स्नेह पूर्वक भोजन कराया। आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंत्री नंदी ने कहा कि बेटियां सुख, समृद्धि और प्रगति का आधार हैं। इनकी पूजा सर्वोत्तम पूजा है। मंत्री नन्दी ने कहा कि नवरात्रि आदिशक्ति की आराधना का पर्व है, जो सर्वशक्तिमान और सर्वव्यापी हैं। नवरात्रि इन्हीं जगत जननी को समर्पित है और भारतीय संस्कृति में कुमारी कन्याओं को साक्षात देवी स्वरूपा माना गया है। मंत्री नन्दी ने कहा कि आज के समय में बेटियां किसी भी मायने और किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं।
हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। इसलिए आज के समय में बेटियों को सशक्त और समृद्ध बनाते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है। जिसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। मंत्री नन्दी ने कहा कि किसी भी देश, राज्य या समाज के लिए नारी सशक्तिकरण बहुत ही आवश्यक है।
Share