दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, दो जख्मी

उतरौला(बलरामपुर)। थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के हितलालडीह गाँव के पास सरयू नहर मार्ग पर दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौक़े पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने सीएचसी उतरौला पहुँचाया जहां मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। वहीं घायल युवकों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बलरामपुर रेफर कर किया गया। हादसे से आस पास गांव में कोहराम मच गया, लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों को जानकारी मिलने पर वह भी मौक़े पर पहुँच गए। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।                                                                             प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर क़रीब 2 बजे हितलालडीह गाँव के पास सरयू नहर मार्ग पर दो बाईकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चालक ग्राम गुलरहा के गांव कुश्मोर निवासी उमापाल पुत्र राम उग्गर (27) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने गाँव वापस जा रहा था। वहीं दूसरे बाइक पर सवार ग्राम पटियाला ग्रिंट निवासी विवेक(18) पुत्र लोचन, विकास(15) पुत्र शत्रोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों अपने गांव से भड़वाजोत जा रहे थे। टक्कर इतनी ज़ोर थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौक़े पर पहुँची चौकी महदेईया बाज़ार की पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी उतरौला पहुँचाया। जहां से मृत्यु की पुष्टि होने पर उमापाल को पीएम के लिए भेज दिया गया। और घायल दोनों युवकों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बलरामपुर रेफर किया गया।                                                         सीएचसी अधीक्षक उतरौला डॉ० चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि एक युवक की मौत हो चुकी थी जबकि दो घायल युवकों की हालत गंभीर है, जिनको बलरामपुर रेफर कर दिया गया है।

✍🏻रिपोर्ट–आमिर हसन सिद्दीकी

Share