झांसी महानगर:स्मार्ट सिटी झांसी में हुआ 300 करोड़ का घोटाला

 

स्मार्ट सिटी में हुये तीन सौ करोड़ का घोटाला को लेकर जनांदोलन करेगी कांग्रेस : प्रदीप जैन आदित्य
21 दिसंबर को ज्ञापन व घेराव एवं 5 जनवरी से क्रमिक अनशन की चेतावनी

झांसी: नगर निगम के महापौर बिहारी लाल आर्य द्वारा स्मार्ट सिटी योजना के नाम पर हुये 300 करोड़ रूपये के घोटाले की की बात कार्यकारिणी में उठाने के बाद कांग्रेस ने इस मद्दे पर भाजपा, महापौर ओर अधिकारियों को आढ़े हाथों लेते हुये इस घोटाले की जांच कराने एवं इसमे शामिल लोगों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराने की मांग की है।
एक स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि जनता द्वारा चुने गये भाजपा के महापौर ने स्मार्ट सिटी के कार्यों में हुये 300 करोड़ के घोटाले को उजागर किया है। इस घोटाले से जुड़े लोगों के खिलाफ तत्काल एफ आई आर कराई जाये और श्वेत पत्र जारी किया जाये।अन्यथा कांग्रेस व्यापक जनांदोलन छेड़ेगी। इसे लेकर 21 दिसंबर को आयुक्त झांसी मण्डल झांसी को ज्ञापन दिया जायेगा और महापौर का घेराव किया जायेगा। उन्होनें 5 जनवरी से क्रमिक अनशन और कार्यवाही न होने पर आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी।
उन्होनें प्रदेश सरकार की जीरो टोलरेन्स की घोषणा पर प्रहार करते हुये कहा कि झांसी में वर्तमान में डेढ़ दर्जन लाल बत्तियां है और पिछले 11वर्षो से नगर निगम में भाजपा का महापौर है। इस दौरान निगम में भ्रष्टाचार की बेल लगातार बड़ती जा रही है।जिसका जीता जागता उदहारण स्मार्ट सिटी में हुआ घोटाला है। जनता की मेहनत की कमाई से वसूले जा रहे हाउस टैक्स व वाटर टैक्स से अर्जित पैसा भ्रष्टाचारियों की जेब में जा रहा है। स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत जितने भी काम हुये है सभी में भ्रष्टाचार हुआ है। सी एम ग्रेड की सड़क , मंहगी एल ई डी लाईट, लक्ष्मी तालाब, आंतिया तालाब व नारायण बाग पर करोड़ों रुपये खर्च किये गये परंतु इनकी दशा में सुधार नही हो सका है। सॉलिड वेस्ट के नाम पर जनता से पैसा लिया जा रहा है लेकिन कचरा डम्प करने की कोई प्लानिंग नही है। बिजौली में बस्ती मे कचरा डाला जा रहा है। विरोध करने पर लोगों के मकान ध्वस्त करने का नोटिस थमाए जा रहे है। सडकों पर लगी छतरियां, वॉटर ए टी एम शो पीस बने हुये है।बेट्री कारे व साइकिलें सडकों से नदारत है। 44 ओपेन जिम खोली गई थी जिनमें से अधिकांश बंद पड़ी हुई है। शमशान घाट मे विधुत शव दाह गृह बनाया गया है लेकिन बिजली का कनेक्शन ही नही है। महंगी स्ट्रीट लाईट बंद पड़ी है। होर्डिग लगाने के नाम पर मनमानी की जा रही है।
इस मौके पर प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पारीछा, सीताराम यादव, अरविंद बब्लू, शैलेंद्र वर्मा शीलू, मजहर अली , अनिल रिछारिया, अमीर चंद आर्य,शफीक अहमद मुन्ना व कार्तिकेय पटैरिया आदि मौजूद रहें।

टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी।

Share