प्रयागराज। पुराने कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के साथ नए को भी बनाए सक्रिय सदस्य: महानगर प्रभारी– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट
सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में सक्रिय सदस्यता को लेकर आहूत हुई बैठक में प्रयागराज महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले सक्रिय सदस्यता में महानगर के कार्यकर्ता पूरी मेहनत से लग जाएं। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर प्रभारी ने सक्रिय सदस्यता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सक्रिय सदस्य बनने हेतु सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय से सक्रिय सदस्यता फार्म 16 अक्टूबर से प्राप्त होगा। नमो एप के माध्यम से 100 रु की धनराशि जमा कर सक्रिय सदस्यता का फार्म भरकर मंडल अध्यक्ष के पास जमा करना होगा। मंडल अध्यक्ष सक्रिय सदस्यता रजिस्टर बनायेंगे। ये काम 31 अक्टूबर तक चलेगा। तत्पश्चात 1 से 4 नवंबर तक सक्रिय सदस्यता सत्यापन का काम होगा और उसके बाद सक्रिय सदस्यता क्रमांक दिया जाएगा जिसकी सूची पार्टी कार्यालय पर चस्पा की जाएगी। महानगर प्रभारी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिले कुल वोट का 75 प्रतिशत सदस्य बनाने का जो लक्ष्य दिया गया था उसे प्रयागराज महानगर के कार्यकर्ताओं ने पूरा किया है इसके लिए कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।
कोई छूटने न पाए पुराने कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के साथ नए को भी जोड़ें
संबोधन के दौरान महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सक्रिय सदस्यता के समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि पार्टी के प्रति कई वर्षों से समर्पित पुराने कार्यकर्ता प्राथमिकता में रखे जाएं और साथ ही नए कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय सदस्य बनाया जाए। हर जाती वर्ग का प्रतिनिधित्व होना चाहिए पार्टी के सक्रिय सदस्यता में। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने यह तय किया है कि जो पुराने मूल कार्यकर्ताओं ने ऑन लाइन या ऑफ लाइन माध्यम से 50 सदस्य भी बनाए हैं उन्हें भी सक्रिय सदस्य बनने का अवसर मिलना चाहिए। जिन्होंने अपना लक्ष्य अभी तक प्राप्त नहीं किया है वे अपने लक्ष्य को।प्राप्त कर लें।
इससे पहले बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि महानगर के कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है प्रयागराज महानगर प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए सदस्यता लक्ष्य को पाने के करीब है। अनीता त्रिपाठी को प्रयागराज महानगर का सक्रिय सदस्यता संयोजक बनाया गया है।
कायस्थ पाठशाला के उपाध्यक्ष हुए शामिल
सोमवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में कायस्थ पाठशाला के उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कायस्थ विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव भाजपा में शामिल हुए। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर, महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र एवं महापौर गणेश केसरवानी की उपस्थित में अभिनव श्रीवास्तव ने भाजपा का दामन थामा। अभिनव श्रीवास्तव ने बताया कि वे 14 वर्षों तक सपा और उसके बाद कांग्रेस में रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों भाजपा के राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत से प्रेरित होकर वे पार्टी में शामिल हुए हैं। इस दौरान शशि वार्ष्णेय, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, रमेश पासी, मृत्युंजय तिवारी, मुरारी लाल अग्रवाल, राजन शुक्ला, जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, शिखा रस्तोगी, दीप द्विवेदी, प्रशांत शुक्ला, राकेश भारती, आनंद दुबे, मनोज कुशवाहा, अविनाश दुबे, संजय सिंह, विजय श्रीवास्तव, गौरव गुप्ता, अवनीश तिवारी, सुमित वैश्य, भरत निषाद, रोहित जायसवाल आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Share