मानवाधिकार मीडिया
photo

केंद्र प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यत्ति तक बिना भेदभाव पहुंचाएं- राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

Pawan Kumar • Reporter • Mainpuri • 🕐 29 Nov 2026, 08:44 AM

मैनपुरी विकास खंड स्तर पर रेंडम तौर पर समूह की महिलाओं को बुलाकर फीडबैक लिया जाए, समूह की महिलाओं के साथ भेदभाव न हो, सभी को समान रूप से लाभान्वित किया जाए, घुमंतू परिवारों, विमुक्त जाति के पात्रों को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना में लाभान्वित किया जाये, जनपद का कोई भी व्यक्ति कच्चे मकान, झोपड़ियों में निवास न करे, प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य विभाग की संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचे, जरूरतमंद व्यक्ति तक समय से एंबुलेंस उपलब्ध हो, सभी स्वास्थ्य केन्दो पर पर्याप्त मात्रा में दावाओं के साथ जांच की सुविधा उपलब्ध रहे, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ समय से उपस्थित रहकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें केन्द्र-प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु संबन्धित अधिकारी विभागीय योजनाओं के बैनर बनवाकर तहसील, ब्लॉक, थाने, विकास भवन, जिला मुख्यालय पर लगवाएं ताकि आने वाले लोगों को योजनाओं की जानकारी हो सके और वह आसानी से योजना का लाभ प्राप्त कर सकें, जनपद के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय 19 पैरामीटर्स से संतृप्त रहें, सभी शिक्षक समय से विद्यालयों में उपस्थित होकर अध्यनरत् छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ संस्कारवान बनाने में अपना योगदान दें, सभी विद्यालयों में मघ्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उक्त निर्देश राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कलैक्ट्रेट के पारिजात सभागार में सी.एम. डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यक्रमों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के दौरान देते हुए कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार की संचालित जन कल्याणकारी, लाभार्थीपरक योजना का लाभ प्रत्येक पात्र को बिना किसी भेदभाव के मिले, संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग की नियमित समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्यों की समय से पूर्ति करें, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित सभी योजनाएं ए-श्रेणी में रहें। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि छापेमारी के नाम पर आमजन का उत्पीड़न न किया जाये, उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापरक निदान हो, खराब ट्रॉसफॉर्मर तत्काल बदले जायें, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को योजनाओं का लाभ देने में भेदभाव, भुगतान में अनावश्यक देरी न हो, समूह की महिलाओं से नियमित संवाद कर वास्तविक स्थिति की जांच की जाए। उन्होने अधिशासी अभिंयता जल निगम को आदेशित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने हेतु खोदी गई ग्रामीण सड़कों, खरंजों के रेस्टोरेशन कार्य में शिथिलता न बरती जाये, शेष बचे 21 किलोमीटर मार्गों की मरम्मत सर्वाेच्च प्राथमिकता पर पूर्ण करायी जाये। उन्होने सहकारिता, कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि डीएपी, यूरिया तथा बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित कर बायोमेट्रिक प्रणाली से पारदर्शी वितरण किया जाये, किसी भी किसान को उर्वरक प्राप्त करने में असुविधा न हो, सुनिश्चित किया जाये, आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज भंडारण व विपणन अनुदान का त्वरित लाभ दिलाया जाये। प्रभारी मंत्री ने मनरेगा, राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों, दिव्यांग पेंशन तथा वृक्षारोपण के बाद पौधों के संरक्षण की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह आमजन, जन-प्रतिनिधियों के फोन अनिवार्य रूप से रिसीव करें, बैठक आदि में व्यस्त रहने के कारण कॉल रिसीव न करने पर कॉलबैक करें। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत के अलावा जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी.गुप्ता सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
23,939
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
15,98,607
Total Visitors