मानवाधिकार मीडिया
photo

मुंगेली व्यापार मेला के दूसरे दिन स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति-

Deviprasad • State Head Chattisgarh • Mungeli • 🕐 29 Nov 2026, 04:56 AM

मुंगेली व्यापार मेला के दूसरे दिन स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति- मुंगेली व्यापार मेला के दूसरे दिन मां वीणापाणी, भगवान गणेश व छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा के साथ दूसरे दिन का मंचीय कार्यक्रम आरंभ हुआ। स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसाइटी मुंगेली के सचिव विनोद यादव ने अपने स्वागत उद्बोधन में आयोजन में उपस्थित सभी अतिथि, संरक्षक, प्रायोजक, प्रतिभागियों, नगरवासियों, जिला प्रशासन, नगर पालिका परिषद मुंगेली सहित मेला में आये सभी लोगों का स्वागत करते हुए, पहले की तरह सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। मुंगेली व्यापार मेला आयोजन के उद्देश्य पर बात रखते हुए संस्था के संयोजक रामपाल सिंह ने कहा - मुंगेली व्यापार मेला का यह 11 वां वर्ष है, आयोजन के माध्यम से हमारा उद्देश्य लघु-कुटीर उद्योग को बढ़ावा देना, स्थानीय स्तर व्यापारिक विकास के लिए वातावरण तैयार करना, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच के माध्यम से प्रोत्साहित करना, जिससे वह प्रदेश, देश-विदेश तक आगे जा सके, जिले में विशेष कार्य करने वाली संस्था व व्यक्ति को प्रेरणा स्वरूप सम्मानित करना है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा- स्टार्स ऑफ टुमारो नहीं बल्कि स्टार आफ टूडे के द्वारा मुंगेली व्यापार मेला जिले का बड़ा आयोजन है, मैं इस आयोजन तीसरे वर्ष शामिल हुआ हूं। इसकी भव्यता प्रशंसनीय है। स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसाइटी मुंगेली की टीम द्वारा इस आयोजन के अलावा हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली के माध्यम से वृक्षारोपण, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्था व व्यक्ति का सम्मान करना प्रेरक है। मैं संयोजक रामपाल सिंह, रामशरण यादव, महावीर सिंह, विनोद यादव, धनराज परिहार सहित पूरी टीम को सफल आयोजन की बधाई देता हूं। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता रवीन्दर छाबड़ा ने कहा- आयोजन समिति के सभी सदस्य सेवाभावी, सबको सम्मान देने वाले हैं। जब तक मैं रहूंगा आयोजन समिति के साथ रहूंगा। मंच से न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राजेंद्र पाटकर ने कहा - वास्तव में यह आयोजन शहर को आनंदित करने वाला किंतु आयोजक के लिए चुनौती से कम नहीं है। सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्टाल, झूला, स्वच्छता सब कुछ प्रशंसा के योग्य है। मैं स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसाइटी मुंगेली की टीम को बधाई देता हूं। इसके पूर्व दूसरे दिन दोपहर 'दिवाली स्पेशल' रंगोली प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। जिसमें 52 प्रतिभागी पंजीकृत रहे। बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर अचंभित कर दिया। रंगोली में समीर मिरी प्रथम, आंचल देवांगन द्वितीय व अदिति शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता की निर्णायक श्रीमती विनीता जैन, श्रीमती श्वेता जैन, सुश्री अपूर्वा जायसवाल व सुश्री रानू सोनी रहीं। रंगोली प्रतियोगिता को सम्पन्न करने में देवशंकर श्रीवास्तव, राहूल मल्लाह, आर्या सिंह, नागेश साहू की विशेष सहयोग रहा। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार राशि व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। सायं 06 बजे विद्यालयीन छात्र-छात्राओं (जूनियर) के द्वारा धार्मिक गीतों पर समुह नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। बच्चों द्वारा प्रस्तुत यह कार्यक्रम पालकों और नगर वासियों के लिए बहुत ही मनमोहक रहा। नृत्य प्रतियोगिता का संचालन सतपाल मक्कड़, आशीष सोनी, अनुराग सिंह व सूरज मंगलानी ने किया। नृत्य प्रतियोगिता में माईण्ड साईन पब्लिक स्कूल मुंगेली प्रथम, अल्फा पब्लिक स्कूल द्वितीय, एवं एस एल एस पब्लिक स्कूल मुंगेली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता की निर्णायक सुश्री डिंकी केशरवानी, सुश्री गोपिका कश्यप व श्रीमती सम्प्रीत नागदेव रहीं। रात्रि 9 बजे लोककला मंच 'सोनहा माटी' की टीम ने शानदार प्रस्तुति दी। छग के सुप्रसिद्ध गायक भूपेंद्र जायसवाल की टीम द्वारा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति को बेहतरीन रूप में मंच पर उतारा गया। छत्तीसगढ़ पारंपरिक गीतों व नृत्य पर लोग देर रात तक झूमते रहे। आयोजन को सफल बनाने में सँस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसयोंजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवेंद्र परिहार, दीपक जैन, रणवीर सिंह, श्रेणिक पारेख, नीलेश केशरवानी, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, गिरीश सुथार, मुकेश पांडेय, सुनील वाधवानी, अनीश जैन, देवशंकर श्रीवास्तव, गौरव जैन, कोमल चौबे, धीरज जैन, नागेश साहू, संदीप सिंह, पप्पू शर्मा, राहुल मल्लाह, पवन यादव, श्रेयांश बैद, आर्या सिंह, वासु पांडेय, आशीष सिंह, अजय चंद्राकर, राहुल साहू, वैभव ताम्रकार, रॉकी सलूजा, देवेंद्र गहरवार, दिलबाग सिंह, रवि साहू, चित्रकान्त सिंह, श्रीओम सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, परमेश्वर देवांगन, संतोष जांगड़े अमित साहू सहित सँस्था के सभी सदस्य सक्रियता के साथ लगे हुवे है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
14,873
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
15,89,541
Total Visitors