मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : जिला उपायुक्त ने कीताडीह ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 28 Nov 2026, 11:09 PM

जमशेदपुर, झारखंड। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने एसडीओ एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ कीताडीह स्थित ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली एवं विभिन्न तकनीकी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, यूपीएस बैकअप तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से सुरक्षा इंतजामों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उपायुक्त राजीव रंजन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी सुरक्षा उपकरणों एवं तकनीकी व्यवस्थाओं को हमेशा दुरुस्त और क्रियाशील रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने तथा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
55,276
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
15,74,668
Total Visitors