मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : शिक्षा और समाजसेवा की मिसाल डॉ. अच्युत सामंत से मिले कुलवंत सिंह बंटी

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 28 Nov 2026, 10:52 PM

जमशेदपुर, झारखंड। भुवनेश्वर KIIT एवं KISS के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. अच्युत सामंत के जमशेदपुर आगमन पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान शिक्षा, समाजसेवा एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि डॉ. सामंत का संघर्षपूर्ण जीवन, दूरदर्शी सोच और शिक्षा के माध्यम से समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का उनका प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि डॉ. अच्युत सामंत का व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनसे मुलाकात कर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्राप्त करना उनके लिए सुखद अनुभव रहा।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
55,276
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
15,74,668
Total Visitors