रांची/जमशेदपुर, झारखंड मानगो। झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2026 के अवसर पर खेलगांव, रांची में मुख्यमंत्री श्रमिक योजना 24-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मानगो नगर निगम को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के हाथों महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता ने नगर निगम की ओर से प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं शॉल प्राप्त कर सम्मान ग्रहण किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता एवं अपर नगर आयुक्त श्री जितेंद्र यादव ने मानगो नगर निगम की ओर से यह सम्मान स्वीकार किया। महापौर ने इस उपलब्धि पर नगर निगम की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान भविष्य में जनहित में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।
पूरी ख़बरें देखें — News Update