मानवाधिकार मीडिया

JAMSHEDPUR : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने SSP स्मार्ट ऑफिस और मानगो थाना के नवनिर्मित भवन का किया ऑनलाइन उद्घाटन

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 28 Nov 2026, 07:55 PM

आधुनिक सुविधाओं एवं अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों से लैस हुआ पुलिस प्रशासन, आम नागरिकों को मिलेगी बेहतर पुलिस सेवा जमशेदपुर, झारखंड। झारखंड में पुलिस प्रशासन के आधुनिकीकरण और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में नवनिर्मित SSP स्मार्ट ऑफिस भवन एवं मानगो थाना भवन का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इन दोनों भवनों का निर्माण झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (JPHCL) के माध्यम से कराया गया है। इस अवसर पर समाहरणालय एवं संबंधित परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम श्री राजीव रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब, अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहित जिले के अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। नवनिर्मित SSP स्मार्ट ऑफिस भवन को आधुनिक प्रशासनिक सुविधाओं, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली और अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों से सुसज्जित किया गया है। इस भवन के शुरू होने से पुलिस प्रशासन के विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, प्रशासनिक कार्यों को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने तथा कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। वहीं, मानगो थाना के नवनिर्मित भवन से पुलिसकर्मियों को बेहतर एवं अनुकूल कार्य वातावरण उपलब्ध होगा। साथ ही आम नागरिकों को सुलभ, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं प्रदान करने में भी यह भवन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त थाना भवन से पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की ओर से कहा गया कि दोनों नवनिर्मित भवन झारखंड पुलिस के आधुनिकीकरण, संस्थागत सुदृढ़ीकरण और आधारभूत संरचनाओं के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं। इससे पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता, पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा की गुणवत्ता में और अधिक सुधार आएगा।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
55,276
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
15,74,668
Total Visitors