मानवाधिकार मीडिया
photo

RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सम्मानित किए जाने का प्रस्ताव, मेयर ने नगर निगम की पूरी टीम और मानगोवासियों को दी बधाई

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 28 Nov 2026, 06:53 PM

रांची/ जमशेदपुर, झारखंड। मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जमशेदपुर, मानगो नगर निगम को सम्मानित किए जाने का प्रस्ताव सामने आने पर मेयर सुधा गुप्ता ने हर्ष एवं प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा मानगो नगर निगम को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किए जाने का प्रस्ताव नगर निगम परिवार के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि मानगो नगर निगम की पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और बेहतर प्रदर्शन में निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना और श्रमिकों को रोजगार एवं सम्मानजनक जीवन के अवसर उपलब्ध कराना है। इस दिशा में पूरी टीम निरंतर प्रयासरत है। मेयर ने इस उपलब्धि के लिए मानगो की समस्त जनता, नगर निगम के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से भविष्य में भी मानगो नगर निगम जनहित के कार्यों में नए आयाम स्थापित करने का प्रयास करेगा।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
55,276
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
15,74,668
Total Visitors