मानवाधिकार मीडिया
photo

महिला आरक्षण और परिसीमन पर मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा बयान बोले विपक्ष के विरोध से नहीं रुकेगा बदलाव

Pawan Kumar • Reporter • Mainpuri • 🕐 28 Nov 2026, 05:58 PM

मैनपुरी। जनसमस्याएं सुनने पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर बड़ा बयान दिया। मंत्री ने कहा कि करीब सात माह पहले संसद में पर्याप्त सदस्यों का समर्थन नहीं मिलने के कारण विधेयक पारित नहीं हो सका था। विपक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रम को दूर करते हुए एक बार फिर विशेष संसद सत्र लाने की तैयारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे दशकों से लंबित महिला आरक्षण की मांग पूरी होगी और परिसीमन के माध्यम से लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने का रास्ता भी खुलेगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोध करने से अब बदलाव रुकने वाला नहीं है। PWD सड़क चौड़ीकरण में अनियमितताओं पर सख्त रुख मैनपुरी–सिरसागंज मार्ग के चौड़ीकरण में कथित अनियमितताओं और सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री जयवीर सिंह ने कड़े निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि सड़क की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अब सवाल यह है कि PWD विभाग इन निर्देशों को धरातल पर कितना प्रभावी ढंग से लागू करता है और सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कब कराई जाती है

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
55,276
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
15,74,668
Total Visitors