मानवाधिकार मीडिया
photo

मैनपुरी में मधुमक्खियों के झुंड के हमले से 45 वर्षीय महिला की मौत

Pawan Kumar • Reporter • Mainpuri • 🕐 28 Nov 2026, 02:51 PM

मैनपुरी भोगांव थाना क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले से गंभीर रूप से घायल महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मधुमक्खियों के झुंड ने महिला को बुरी तरह काट लिया था, जिससे उनका पूरा शरीर सूज गया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें भोगांव सीएचसी से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए। मूल रूप से गिगौरा गांव निवासी 45 वर्षीय सुनीता पाल पत्नी रजनीश पाल भोगांव थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास रहती थीं। शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह अपनी भैंस खोलने गई थीं। इसी दौरान पास के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक झुंड निकल आया और उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के लगातार काटने से सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें मधुमक्खियों के झुंड से बचाया। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए भोगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक, मधुमक्खियों के काटने से महिला के शरीर में गंभीर प्रतिक्रिया हुई थी। उनका पूरा शरीर सूज गया था और हालत लगातार बिगड़ रही थी। मौत के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
55,276
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
15,74,668
Total Visitors