मुंगेली व्यापार मेला के दूसरे दिन का आकर्षण दोपहर रंगोली, सायं बच्चों मनमोहक नृत्य और रात्रि को लोक कला मंच 'सोनहा माटी' की प्रस्तुति- मुंगेली व्यापार मेला के दूसरे दिन दोपहर में 02: 00 बजे रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रंगोली प्रतियोगिता का थीम 'दिवाली स्पेशल' दिया गया है। रंगोली प्रतियोगिता में 52 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को रात्रि कालीन मंचीय कार्यक्रम में अतिथियों के हाथों पुरस्कार राशि और स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा। संध्याकालीन सायं 6:00 बजे विद्यालयीन छात्र-छात्राओं (जूनियर) के द्वारा धार्मिक गीतों पर अनुपम प्रस्तुति दी जाएगी। संध्याकालीन विद्यालयीन नृत्य प्रतियोगिता में 21 विद्यालयों पंजीयन कराया है। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति बहुत ही आकर्षक होगा। मुंगेली व्यापार मेला के दूसरे दिन बच्चों के इस मनमोहक कार्यक्रम को देखने के लिए पालक व नगर वासी भारी संख्या में पहुंचेंगे। विजेता टीम को रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों के द्वारा पुरस्कार की राशि व स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम की विशेष योजना तैयार करने में सतपाल मक्कड़, देवशंकर श्रीवास्तव, आशीष सोनी और नागेश साहू निरंतर लगे हुए हैं। आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम का विशेष आकर्षण लोक गायक भूपेंद्र जायसवाल की टीम की विशेष प्रस्तुति होगी। भूपेंद्र जायसवाल के कार्यक्रम को देखने के लिए गांव से लोग भी पहुंचते हैं। कार्यक्रम की प्रथम दिवस उपमुख्यमंत्री अरुण शाह की गरिमामय उपस्थिति में रंगारंग शुभारंभ हुआ। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की भव्यता, टीम की सादगी और समर्पण की प्रशंसा की। समाज सेवा में लगी सामाजिक संस्थाएं और और व्यक्तित्व को मंच से सम्मान भी हुआ। मुगली व्यापार मेला की प्रथम दिवस रात्रि कालीन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोककला मंच अंजोर की प्रस्तुति हुई। गरिमा और स्वर्णा दिवाकर ने मध्य रात्रि तक लोगों को अपने गीतों से मंत्र मुग्ध कर दिया था।आयोजन को सफल बनाने में सँस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसयोंजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवेंद्र परिहार, दीपक जैन, रणवीर सिंह, श्रेणिक पारेख, नीलेश केशरवानी, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, गिरीश सुथार, मुकेश पांडेय, सुनील वाधवानी, अनीश जैन, देवशंकर श्रीवास्तव, गौरव जैन, कोमल चौबे, धीरज जैन, नागेश साहू, संदीप सिंह, पप्पू शर्मा, राहुल मल्लाह, पवन यादव, श्रेयांश बैद, आर्या सिंह, वासु पांडेय, आशीष सिंह, अजय चंद्राकर, राहुल साहू, वैभव ताम्रकार, रॉकी सलूजा, देवेंद्र गहरवार, दिलबाग सिंह, रवि साहू, चित्रकान्त सिंह, श्रीओम सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, परमेश्वर देवांगन, संतोष जांगड़े अमित साहू सहित सँस्था के सभी सदस्य सक्रियता के साथ लगे हुवे है।
पूरी ख़बरें देखें — News Update