मानवाधिकार मीडिया
photo

मैनपुरी जिला निर्वाचन अधिकारी ने 108, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भोगाँव के विभिन्न बूथों एव मोहल्लों का सघन स्थलीय भ्रमण किया

Pawan Kumar • Reporter • Mainpuri • 🕐 28 Nov 2026, 09:26 AM

मैनपुरी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में संचालित मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने आज 108-विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भोगांव के विभिन्न बूथों एवं मोहल्लों का सघन स्थलीय भ्रमण किया, इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाता सूचियों का भौतिक सत्यापन किया तथा उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजरों को निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप पारदर्शितापूर्ण कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए, भ्रमण के दौरान उन्होने मोहल्ले के प्रत्येक घर में दस्तक देकर परिवार के सदस्यों की संख्या और मतदाता सूची में दर्ज नामों का मिलान किया, जिन परिवारों के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में त्रुटिरहित रूप से शामिल पाए गए, उन परिवारों के मुखिया से मौके पर ही संतुष्टि एवं सत्यापन प्रमाण-पत्र प्राप्त किया गया। उन्होने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने परिवार एवं आस-पड़ोस के सभी पात्र व्यक्तियों का नाम सूची में अवश्य जुड़वाएं। श्री त्रिपाठी ने सत्यापन अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से उन परिवारों पर ध्यान केंद्रित किया जिनके सदस्य आगामी अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, ऐसे युवाओं को चिन्हित कर मौके पर ही फॉर्म-6 भरवाया गया तथा बीएलओ ऐप के माध्यम से तत्काल ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई इसके अतिरिक्त क्षेत्र की ऐसी नव विवाहिताएं जिनका विवाह हाल ही में संपन्न हुआ है और जो ससुराल में निवासरत हैं, उनके नाम भी मतदाता सूची में सम्मिलित करने हेतु फॉर्म-6 भरवाकर ऑनलाइन फीडिंग कराई गई। निरीक्षण के क्रम में कई मतदाताओं द्वारा अपने विवरण में संशोधन की आवश्यकता बताए जाने पर उन्होने तत्काल संज्ञान लिया, जिन मतदाताओं के नाम, पिता, पति के नाम, आयु, लिंग या मकान संख्या में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई गई उनसे मौके पर ही संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से फॉर्म-8 भरवाया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी फॉर्म-8 का त्वरित निस्तारण करते हुए मतदाता सूची में नाम, पता, लिंग एवं मकान संख्या को अविलंब संशोधित किया जाए ताकि अंतिम प्रकाशन के समय किसी भी मतदाता को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होने मौके पर मौजूद निर्वाचन कार्मिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक बीएलओ अपने आवंटित क्षेत्र के प्रत्येक घर का शत-प्रतिशत भ्रमण सुनिश्चित करे और मृतक अथवा स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम नियमानुसार अपमार्जित करने की कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूर्ण करे। इस दौरान उप जिलाधिकारी भोगांव पीयूष कुमार जायसवाल, खंड विकास अधिकारी सुल्तानगंज, क्षेत्रीय सुपरवाइजर, बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, कोटेदार आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
23,701
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
15,43,093
Total Visitors