मानवाधिकार मीडिया
photo

नौ महीने तक इंदिरानगर में कानून-व्यवस्था संभालने वाले शानदार इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह को दी गई भावभीनी विदाई

Manoj Sharma • रिपोर्टर • Lucknow • 🕐 28 Nov 2026, 07:06 AM

लखनऊ के थाना इंदिरानगर में करीब नौ महीने तक तैनात रहे इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह जी का शुक्रवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उनके कार्यकाल की जमकर सराहना की। अपने कार्यकाल में उन्होंने अपराध नियंत्रण, अपराधियों पर कार्रवाई और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में इंदिरानगर थाने को IGRS रैंकिंग में नंबर वन स्थान दिलाने की उपलब्धि भी उनके कार्यकाल की खास पहचान रही। आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनने, पुलिसकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल रखने और पूरी टीम को साथ लेकर चलने की उनकी कार्यशैली की लोगों ने सराहना की। विदाई समारोह में मौजूद लोगों ने उनके कार्यकाल को यादगार बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
18,083
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
15,37,475
Total Visitors