मानवाधिकार मीडिया
photo

DEOGHAR : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा : जिला उपायुक्त ने प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को किया पुरस्कृत

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 27 Nov 2026, 08:51 PM

क्विज, निबंध एवं चित्रांकन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया सम्मानित, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर देवघर, झारखंड। जिला उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आयोजित जिला स्तरीय क्विज, निबंध एवं चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों से मुलाकात की तथा उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं उत्साह की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ क्विज, निबंध एवं चित्रांकन जैसी रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के ज्ञान, सोचने-समझने की क्षमता और प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिले, ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके और वे उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हों।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
10,781
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
15,30,173
Total Visitors