मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : बाल विवाह मुक्त पूर्वी सिंहभूम बनाने के लिए प्रशासन की पहल, 100 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान होगा शुरू

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 27 Nov 2026, 08:18 PM

उपायुक्त राजीव रंजन ने जिला स्तरीय कार्यशाला में बाल विवाह रोकथाम के लिए सामूहिक भागीदारी पर दिया जोर जमशेदपुर, झारखंड। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन एवं जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने अधिकारियों के साथ समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में भाग लिया। यह कार्यशाला बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुरीति नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य, शिक्षा और सर्वांगीण विकास में बाधा है। इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास और जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि जिले में 100 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जोखिम वाले बच्चों की पहचान, उनकी काउंसलिंग तथा पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने की पहल की जाएगी। उपायुक्त ने धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं अन्य सभी हितधारकों से बाल विवाह के विरुद्ध आगे आने और अपनी सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने सभी से पूर्वी सिंहभूम को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
10,781
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
15,30,173
Total Visitors