गोण्डा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए टैबलेट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत देवीपाटन मंडल के छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गोण्डा स्थित शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह टॉमसन इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान देवीपाटन मंडल के चार जनपदों—गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच एवं श्रावस्ती के छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध कराना है। टैबलेट मिलने से विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई, शैक्षणिक सामग्री और डिजिटल माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। टैबलेट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने खुशी जाहिर की।
पूरी ख़बरें देखें — News Update