मानवाधिकार मीडिया
photo

संविधान दिवस पर मवई में अंबेडकर मूर्ति स्थल का विधायक रामचंद्र यादव ने किया भूमि पूजन

संदीप यादव • चीफ कोऑर्डिनेटर • Ayodhya • 🕐 27 Nov 2026, 11:13 AM

संविधान दिवस पर मवई में आंबेडकर मूर्ति स्थल का विधायक रामचंद्र यादव ने किया भूमि पूजन रुदौली विधानसभा क्षेत्र के 10 स्थलों के विकास के लिए 91.30 लाख रुपये स्वीकृत संदीप यादव अयोध्या= संविधान दिवस पर गुरुवार को मवई गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल के विकास कार्य का भूमि पूजन किया गया। रुदौली लोकप्रिय विधायक रामचंद्र यादव की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लोकभवन लखनऊ से प्रसारित लाइव कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने देखा। विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना स्वीकृत की है। इसके तहत रुदौली विधानसभा क्षेत्र के 10 मूर्ति स्थलों के विकास के लिए 91.30 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। गुरुवार को मवई में मूर्ति स्थल के निर्माण एवं विकास कार्य का भूमि पूजन किया गया। योजना के तहत मवई ब्लॉक के मवई में 9.99 लाख, तेर में 10 लाख, नगरा में 10 लाख और रानीमऊ में 9.81 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं रुदौली ब्लॉक के टांडा खुलासा में 10 लाख, कुढ़ासादात में 6.92 लाख, भिटौरा में 9.62 लाख, पारा पहाड़पुर में 9.95 लाख, हरिहरपुर बलैया में 5.01 लाख और सिठौली में 10 लाख रुपये से विकास कार्य कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अयोध्या द्वारा कराया जायेगा। श्री विधायक ने कहा कि बाबा साहब के सम्मान और उनसे जुड़े स्थलों के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने योजना स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब के सम्मान की बात करने वालों ने उनके मूर्ति स्थलों के विकास के लिए पर्याप्त काम नहीं किया। कार्यक्रम में मां कामाख्या धाम नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल शर्मा, एई अमित कांत पाण्डेय, जेई संदीप यादव, देवेंद्र कुमार प्रजापति, निधि सिंह, मवई मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, कुलदीप मौर्य, हरिशंकर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
10,781
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
15,30,173
Total Visitors