मैनपुरी कुरावली नेशनल हाईवे-34 पर बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तारकोल से भरे टैंकर और बेकरी सामान लदे छोटा हाथी वाहन की आमने-सामने भिड़ंत में छोटा हाथी चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कुरावली क्षेत्र में ग्राम अशोकपुर हार खटकनी के सामने बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, तारकोल से भरा टैंकर भोगांव से एटा की ओर जा रहा था। इसी दौरान टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया और सामने से आ रहे बेकरी सामान से लदे छोटा हाथी वाहन से टकरा गया। हादसे में छोटा हाथी चालक आर्यन्द सिंह निवासी एलमपुर, थाना बन्नादेवी, जनपद अलीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टैंकर चालक महेंद्र पुत्र लेखराम, निवासी सिकंदरा, आगरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी कुरावली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मैनपुरी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरी ख़बरें देखें — News Update