मानवाधिकार मीडिया
photo

SARAIKELA : चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल जल्द होगा चालू, विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 26 Nov 2026, 09:20 PM

सरायकेला खरसावां, चांडिल झारखंड। ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने चांडिल अनुमंडल की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल तेज कर दी है। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मुलाकात कर नवनिर्मित चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल को जल्द चालू कराने का आग्रह किया। विधायक ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया कि अस्पताल का भवन पूरी तरह बनकर तैयार है, लेकिन विद्युत आपूर्ति और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में आ रही बाधाओं के कारण अब तक अस्पताल का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति तथा जरूरी संसाधनों की व्यवस्था कर जल्द उद्घाटन कराने की मांग की। इस पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विधायक को आश्वासन दिया कि जल्द ही आवश्यक राशि और मानव बल की व्यवस्था कर अस्पताल को चालू कराया जाएगा। विधायक सविता महतो ने कहा कि चांडिल अनुमंडल की जनता को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
2,175
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
14,64,995
Total Visitors