सरायकेला खरसावां, आदित्यपुर, झारखंड। आदित्यपुर थाना पुलिस ने बेबको कंपनी के प्लांट परिसर स्थित यार्ड से बैटरियों की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गईं सभी 20 बैटरियां बरामद कर ली हैं। बरामद बैटरियों की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 23 और 24 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि करीब दो बजे बेबको कंपनी के कर्मचारियों ने आदित्यपुर पुलिस को सूचना दी कि कुछ चोर प्लांट परिसर स्थित यार्ड में घुसकर कुल 20 बैटरियां चोरी कर ले गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तत्काल 16 बैटरियां बरामद कर लीं। इसके बाद गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर शेष चार बैटरियां भी बरामद कर ली गईं। इस तरह चोरी गईं सभी 20 बैटरियों की बरामदगी सुनिश्चित की गई। इस मामले में पुलिस ने सिंघराय सामद, समीर हांसदा और नारायण हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कंपनी परिसर में हुई चोरी की घटना का सफल उद्भेदन हुआ और चोरी गई पूरी संपत्ति बरामद कर ली गई।
पूरी ख़बरें देखें — News Update