मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीसी और एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 26 Nov 2026, 08:24 PM

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जमशेदपुर, झारखंड। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित आगमन को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 26 नवंबर को उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था एवं अन्य प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर पूरी सतर्कता और मुस्तैदी बरतने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर आपसी समन्वय बनाए रखने तथा सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के सभी आवश्यक इंतजाम समय पर पूरे किए जाएं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
2,175
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
14,64,995
Total Visitors