मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : संविधान दिवस पर एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिलाई संविधान की शपथ

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 26 Nov 2026, 07:33 PM

संवैधानिक मूल्यों और आदर्शों के पालन का लिया संकल्प जमशेदपुर, झारखंड। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप शपथ दिलाई। इस दौरान सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों, लोकतांत्रिक व्यवस्था, समानता, न्याय, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया। साथ ही संविधान द्वारा निर्धारित कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ पालन करने की शपथ ली। एसएसपी ने संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान बनाए रखने और कानून के दायरे में रहकर आम जनता की सेवा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों को संविधान की गरिमा बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्पक्षतापूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
2,175
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
14,64,995
Total Visitors