मुंगेली/ माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुंगेली के मार्गदर्शन में आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर श्रीमान् सतीश कुमार खाखा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला मुंगेली, प्रशिक्षु न्यायाधीश सुश्री सिमर प्रीत सालूजा एवं श्रीमान् यश मौर्य जी के द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा संस्थान मुंगेली, श्रीमान् दीपक कुमार शर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के द्वारा शा.हा.से. स्कूल धरमपुरा, श्रीमान् देवेन्द्र कुमार दीक्षित, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, लोरमी के द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल लोरमी, सुश्री नारायणी कच्छप, न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ श्रेणी के द्वारा शा.पूर्व.मा. शाला करही, सुश्री श्रेया तुलावी, न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ श्रेणी के द्वारा शा.पूर्व.मा. शाला देवरी, सुश्री अतनु प्रसाद, न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ श्रेणी के द्वारा कस्तुरबा गांधी कन्या उ.मा. विद्यालय, मुंगेली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में विद्यालय में उपस्थित प्राचार्य, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित आमजनों को संविधान से संबंधित कानूनी जानकारी जैसे नागरिकों से संबंधित मौलिक अधिकार एवं कर्त्तव्यों की जानकारी दी गई साथ ही भारतीय संविधान के महत्व के बारे में समझाया गया। इसके साथ ही लीगल एड डिफेंस कौंसिल एवं समस्त पी.एल.व्ही. के द्वारा मुंगेली के अन्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविर का अयोजन किया गया एवं चौक-चौराहे पर विद्यालय के छात्रों के द्वारा रैली निकाला गया। विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा शिविर की सराहना की गई एवं भविष्य में ऐसे अन्य विधिक जागरूकता शिविर का अयोजन करने हेतु उत्सुकता दिखायी।
पूरी ख़बरें देखें — News Update