मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : संविधान दिवस पर सरायकेला-खरसावाँ पुलिस ने प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर लिया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 26 Nov 2026, 05:40 PM

सरायकेला-खरसावाँ, झारखंड। संविधान दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावाँ जिले के विभिन्न थाना परिसरों में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने संविधान के मूल आदर्शों एवं मूल्यों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने, संविधान के प्रति निष्ठा रखने तथा अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया गया। पुलिसकर्मियों ने इन आदर्शों के अनुरूप कार्य करते हुए आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सरायकेला-खरसावाँ पुलिस ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आधारशिला है। संविधान के मूल्यों एवं कानून के शासन के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए पुलिस न्याय, सुरक्षा और जनसेवा के लिए सदैव तत्पर है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
2,175
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
14,64,995
Total Visitors