मानवाधिकार मीडिया
photo

बक्शा थाने में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस पुलिसकर्मियों ने ली संवैधानिक मूल्यों की शपथ

पंकज विश्वकर्मा • Distt Reporter • Jaunpur • 🕐 26 Nov 2026, 05:07 PM

बक्शा (जौनपुर), 26 नवंबर। बक्शा थाना परिसर में गुरुवार को संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ संविधान की शपथ दिलाई तथा संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और कर्तव्यों के प्रति निष्ठा रखने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान दिवस केवल एक आयोजन या औपचारिकता नहीं, बल्कि संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को संविधान में प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। संविधान के आदर्शों का पालन कर ही एक सशक्त, समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना की जा सकती है। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और देश की एकता, अखंडता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही शासन द्वारा आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में एएसआई वीरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक रामभवन यादव, उपनिरीक्षक राम इच्छा यादव सहित थाने के समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
2,175
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
14,64,995
Total Visitors