दुग्ध दिवस के अवसर पर दिनांक 26 नवम्बर, 2026 को जनपद गाजीपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद की गोशालाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 05 गोशालाओं के संचालकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वृहद गोसंरक्षण केन्द्र पिपनार, विकास खण्ड सादात के संचालक संतोष राय, अस्थायी गोआश्रय स्थल मण्डी समिति जलालाबाद, विकास खण्ड जखनियां के संचालक रूद्र प्रताप सिंह, अस्थायी गोआश्रय स्थल मलेठी मोड़ बहोपुर, विकास खण्ड बिरनो के संचालक अखिलेश सिंह, अस्थायी गोआश्रय स्थल नौली, विकास खण्ड रेवतीपुर के संचालक सुनील कुमार पाण्डेय तथा अस्थायी गोआश्रय स्थल सिंगेरा, विकास खण्ड मरदह के संचालक उदयमान सिंह को पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा उपलब्ध कराए गए अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं गोशाला संचालन से संबंधित साहित्य प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गाजीपुर डॉ. राकेश कुमार गौतम द्वारा मुख्य विकास अधिकारी, गाजीपुर आलोक प्रसाद को कामधेनु गाय की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से गोसंरक्षण एवं गोशालाओं के बेहतर संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संचालकों के कार्यों की सराहना की गई।
पूरी ख़बरें देखें — News Update