मानवाधिकार मीडिया
photo

मैनपुरी पशु मेले जा रहे बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Pawan Kumar • Reporter • Mainpuri • 🕐 26 Nov 2026, 09:39 AM

मैनपुरी भोगांव गढ़िया के पास मंगलवार 24 नवंबर की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से 75 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। बिल्हौर के जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पशु मेले में जाने के लिए निकले थे घर से कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पुसैना लालूपुर निवासी सियाराम पुत्र स्वर्गीय मुन्नालाल मंगलवार को पशु मेले में जाने के लिए घर से निकले थे। शाम करीब 4:30 बजे वह गढ़िया के पास सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सप्रेसवे पर बिगड़ी हालत परिजन उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां उपचार शुरू किया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें सैफई पीजीआई ले जाने लगे, लेकिन बाद में कानपुर ले जाने का फैसला किया। परिजन लखनऊ एक्सप्रेसवे से उन्हें लेकर जा रहे थे। बिल्हौर के पास टोल प्लाजा पर उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल बिल्हौर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
2,175
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
14,64,995
Total Visitors