मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 25 Nov 2026, 08:57 PM

जमशेदपुर, झारखंड। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने बाल विवाह निषेध जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के प्रति लोगों को जागरूक करना और समाज में इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास में बड़ी बाधा है। इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जाए तथा बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की, ताकि बाल विवाह के खिलाफ सामाजिक चेतना विकसित हो सके। उपायुक्त ने कहा कि बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण और बेटियों को शिक्षित एवं सशक्त बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
3,713
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
14,10,441
Total Visitors