मानवाधिकार मीडिया

. संदीप सरावगी ने दिया जीव-दया और अहिंसा का संदेश, साधु वासवानी जयंती पर शाकाहार अपनाने का लिया संकल्प साधु टी.एल. वासवानी जयंती पर जीव-दया और शाकाहार अपनाने का संकल्प

Ujendra Patel • Deputy Bureau Chief • Jhansi • 🕐 25 Nov 2026, 06:35 PM

झाँसी। महान संत, दार्शनिक एवं समाज सुधारक साधु टी.एल. वासवानी जी की जयंती के अवसर पर 25 नवंबर को शाकाहार दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत झाँसी द्वारा 33 रानी महल स्थित सिंधी पंचायत भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जीव-दया, अहिंसा और शाकाहार अपनाने का संदेश देते हुए उपस्थित लोगों को जीवनभर मांसाहार न करने के प्रतिज्ञा-पत्र भरवाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ साधु टी.एल. वासवानी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन और पाठ साहब का आयोजन हुआ। उपस्थित समाजजनों ने संत वासवानी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष हरीश हासानी ने कहा कि दादा वासवानी का संपूर्ण जीवन अहिंसा और जीव-दया के लिए समर्पित रहा। उनका संदेश था कि प्रत्येक जीव को जीने का अधिकार है। हमें शाकाहार को केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए और नई पीढ़ी को भी इसके संस्कार देने चाहिए।साधु वासवानी समिति के प्रमुख मुरली हीरवानी ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 25 नवंबर 1879 को सिंध प्रांत में जन्मे साधु वासवानी ने शिक्षा, मानव सेवा, अहिंसा और जीव-जंतुओं के संरक्षण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी पूरी दुनिया को करुणा और संवेदनशीलता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि साधु टी.एल. वासवानी जी के विचार आज के समय में और भी प्रासंगिक हैं। जीव-दया ही सच्ची मानवता की पहचान है। बेजुबान प्राणियों के प्रति करुणा रखना और उनकी रक्षा करना प्रत्येक मनुष्य का नैतिक दायित्व है। हमें केवल जयंती मनाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके बताए अहिंसा और शाकाहार के मार्ग को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि सुनील नैनवानी ने कहा कि संसार के प्रत्येक जीव को जीने का अधिकार है। शाकाहार केवल खानपान में बदलाव नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा और संवेदनशीलता से जुड़ी जीवनशैली है। यदि हम सभी जीवों के प्रति दया का भाव रखेंगे, तभी एक बेहतर और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण कर सकेंगे।हरीश हासानी के आह्वान पर उपस्थित समाजजनों एवं नागरिकों ने जीवनभर मांसाहार न करने का संकल्प लिया और प्रतिज्ञा-पत्र भरे। इस दौरान बताया गया कि सिंधी समाज में बड़ी संख्या में परिवार शाकाहार अपना रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान दादा वासवानी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया तथा विश्व शांति, मानव कल्याण और सभी जीवों की रक्षा के लिए अरदास की गई। इस अवसर पर पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष हरीश हासानी, राम आहूजा, मुरली हीरवानी, डॉ. संदीप सरावगी, सुनील नैनवानी, टोनी गोदवानी, आकाश खियानी, कलतार सिंह भंभानी, अशोक जैसवानी, जयकिशन फब्यानी, रोहित अशवानी, दीपक दलवानी, हेमंत शोभानी सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुरली हीरवानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
47,497
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
13,96,356
Total Visitors