मानवाधिकार मीडिया

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के जिला युवा प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी बने पीताम्बर खांडे, समाजजनों में हर्ष l

Deviprasad • State Head Chattisgarh • Mungeli • 🕐 25 Nov 2026, 01:52 PM

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के जिला युवा प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी बने पीताम्बर खांडे, समाजजनों में हर्ष देखें खबर क्या कहा... मुंगेली/छत्तीसगढ़ - प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के जिला युवा प्रकोष्ठ में मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी पीताम्बर खांडे को सौंपी गई है। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक कार्यों में निरंतर भागीदारी को देखते हुए उन्हें यह दायित्व प्रदान किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से मुंगेली जिले के समाजजनों, पदाधिकारियों, युवाओं और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे है। नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी पीताम्बर खांडे ने इस दायित्व के लिए वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रदेशाध्यक्ष माननीय एल. एल. कोशले जी, जिलाध्यक्ष श्री जीवन लाल बंजारे जी तथा युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कलेश्वर गर्ग जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में उन्हें जो विश्वास व ज़िम्मेदारी मिली है, वे उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज की विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को सही और समयबद्ध रूप से सामने लाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। साथ ही, युवा शक्ति की आवाज़, उनकी प्रतिभाओं और समाज के हित में की जा रही सकारात्मक पहलों को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा, ताकि समाज की छवि और अधिक सशक्त हो सके। पीताम्बर खांडे के मीडिया प्रभारी बनने पर जिले के विभिन्न ब्लॉकों और ग्रामों के सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा युवाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में मीडिया प्रकोष्ठ की गतिविधियाँ और अधिक गतिशील व प्रभावशाली होंगी तथा संगठन की नीतियों व कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सकेगा।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
47,497
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
13,96,356
Total Visitors