रिपोर्ट फतेह खान रुदौली, अयोध्या। दरगाह मखदूम अब्दुल हक रुदौली शरीफ में आयोजित होने वाले शेखुल आलम मेले का मंगलवार को पारंपरिक तरीके से शुभारंभ हुआ। दरगाह शरीफ के सज्जादानशीन शाह मोहम्मद अली आरिफ उर्फ सुब्बू मियां ने मेले के गेट का उद्घाटन करने के साथ ही दरगाह मखदूम साहब में चिराग रोशन कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद, गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। मेले के शुभारंभ के अवसर पर दरगाह शरीफ और कदीम खानकाह को आकर्षक दूधिया रोशनी से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी के बीच दरगाह और खानकाह की खूबसूरती देखते ही बन रही है। रात के समय रोशनी से जगमगाते दरगाह परिसर की रौनक लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सजावट से पूरे परिसर में उत्सवी माहौल नजर आ रहा है। मेले के आगाज के साथ ही दरगाह परिसर में चहल-पहल बढ़ गई है और अकीदतमंदों का आना-जाना शुरू हो गया है। उद्घाटन समारोह में हक फाउंडेशन के अध्यक्ष शाह आमिर तबरेज, शाह फारूक अहमद, शाह उस्मान अहमद, शाह यकीन अहमद, शाह अनवार अहमद, सैयद रिजवान उल्लाह, एजाज अहमद, आरिफ मुनीर, शाह फरीद अहमद, शाह इकबाल अहमद, शाह फैजान अहमद, शाह राज अहमद, शाह सईद अहमद, शाह मोनिस अहमद, शाह दाऊद अहमद, शाह शबीह अहमद, शाह वसी अहमद, अहमद रजा, मोहम्मद अफाक रिजवी, सुल्तान अहमद, यासिर कलीम (प्रदेश सचिव), काजी शकेब, शाह यूसुफ, शाह मोहम्मद अहमद, सभासद ताजुद्दीन पप्पू, शाह नोमान अहमद, मास्टर रिजवान, काजी इबाद शकेब, हाफिज सलीम कादरी, ऐनान मसूद, शाह हमजा फारूकी, शाह तालिब, मोहम्मद शाहिद, शाह सरफराज अहमद, शाह नूरुद्दीन फैजी, चौधरी साकिब, मोहम्मद अली, जहूर अहमद, शाह अतीब अहमद, शाह साबित, शाह रेहान अहमद, शाह आसिम, शाह जुहैब, मोहम्मद शहबाज, मोहम्मद सुल्तान हैदरी, मोहम्मद कैफी, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद रईस और आफताब अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे। गेट के उद्घाटन और चिराग रोशन होने के साथ ही शेखुल आलम मेले की रौनक शुरू हो गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मेले के सफल आयोजन और क्षेत्र में अमन-चैन व खुशहाली की कामना की।
पूरी ख़बरें देखें — News Update