मैनपुरी कुरावली कस्बे के घिरोर रोड स्थित कुँवरपुर चुंगी के निकट गली में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे एक क्लीनिक को सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीज कर दिया। कार्रवाई एसीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्लीनिक के अवैध रूप से संचालन की शिकायतें स्वास्थ्य विभाग को लंबे समय से मिल रही थीं। सोमवार को एसीएमओ डॉ. आशुतोष ने मौके पर पहुंचकर क्लीनिक का निरीक्षण किया। इस दौरान क्लीनिक संचालक रनवीर वर्मा से पंजीकरण एवं वैध लाइसेंस से संबंधित अभिलेख मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को सीज कर दिया। साथ ही संचालक को भविष्य में बिना वैध पंजीकरण एवं अनुमति के क्लीनिक न खोलने के सख्त निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया।
पूरी ख़बरें देखें — News Update