मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : जुगसलाई में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 24 Nov 2026, 10:48 PM

23.15 ग्राम ब्राउन शुगर, नकदी, कार और बाइक समेत कई सामान बरामद जमशेदपुर, झारखंड। पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की गठित छापामारी टीम ने जुगसलाई थाना क्षेत्र में अवैध ब्राउन शुगर के कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से कुल 23.15 ग्राम ब्राउन शुगर, चार मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, एक कार और 45 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस बरामद सामानों को जब्त कर मामले की आगे की जांच में जुट गई है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
55,462
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
13,48,859
Total Visitors