मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर कांग्रेस ने लगाया सेवा शिविर

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 24 Nov 2026, 07:26 PM

नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं का किया भव्य स्वागत बागे जमशेद गोलचक्कर पर पानी, बिस्कुट और अन्य सामग्री का वितरण, जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने निभाई सेवा जमशेदपुर, झारखंड। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाले गए भव्य नगर कीर्तन के स्वागत एवं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से बागे जमशेद गोलचक्कर के समीप विशेष सेवा शिविर लगाया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे श्रद्धा, सेवा और समर्पण भाव से नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि नगर कीर्तन सोनारी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर कीनन स्टेडियम होते हुए साकची गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। इस दौरान बागे जमशेद गोलचक्कर के समीप लगाए गए सेवा शिविर में नगर कीर्तन में शामिल साध संगत एवं श्रद्धालुओं के बीच पानी की बोतल, बिस्कुट तथा अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। कांग्रेसजनों ने सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की जरूरतों का ध्यान रखा। सेवा शिविर में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारी, प्रखंड एवं मंडल अध्यक्ष तथा विभिन्न मंचों और मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान सेवा, समर्पण, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भावना का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज का जीवन और उनकी शिक्षाएं संपूर्ण मानवता को सेवा, प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश देती हैं। गुरु साहिब ने मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म बताया है। कांग्रेस पार्टी भी इन्हीं आदर्शों से प्रेरित होकर हमेशा समाज के सभी वर्गों की सेवा के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने सेवा शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी कांग्रेसजनों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं, जिला महासचिव राकेश साहू ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सेवा शिविर लगाने से समाज में आपसी प्रेम, एकता और सद्भावना को मजबूती मिलती है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, जिला महासचिव राकेश साहू, कौशल प्रधान, सुनील प्रसाद, शिवनंदन सिंह, चिंटू अफसर, विनोद यादव, गुरदीप सिंह, सुशील पांडे, अपर्णा गोआ, रंजीत झा, फिरोज खान, बंटी, अपूर्व पांडे, संतोष सिन्हा, शिल्पी चक्रवर्ती, प्रदेश प्रवक्ता प्रताप यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
48,755
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
13,42,152
Total Visitors