झाँसी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी रत्न पं. राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी की सहमति एवं मार्गदर्शन से जनपद झाँसी में युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी के अंतर्गत चार पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। जारी मनोनयन के अनुसार पं. अभिषेक द्विवेदी को जिला प्रभारी, पं. आकाश पुरोहित को जिलाध्यक्ष, पं. आयुष दुबे को महानगर अध्यक्ष तथा पं. प्रांजल दुबे को महानगर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के जिलाध्यक्ष पं. संजय दुबे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि युवा पदाधिकारी अपनी योग्यता, संगठनात्मक क्षमता और समर्पण से संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा प्रकोष्ठ समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता, शैक्षिक उत्थान, शिक्षक हितों के संरक्षण तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा। युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। पं. संजय दुबे ने आशा व्यक्त की कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए ब्राह्मण समाज एवं संगठन की प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
पूरी ख़बरें देखें — News Update