मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन में शामिल हुईं विधायक, सांसद व प्रशासनिक ने सेवादार बनकर की सेवा

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 24 Nov 2026, 06:48 PM

जमशेदपुर, झारखंड। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें पावन प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की ओर से सोनारी गुरुद्वारा साहिब से भव्य एवं श्रद्धापूर्ण नगर कीर्तन निकाला गया। इस पावन आयोजन में विधायक पूर्णिमा साहू के साथ सांसद विद्युत वरण महतो, जिला उपायुक्त राजीव रंजन, एसडीओ सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने सेवादार के रूप में नगर कीर्तन में सहभागिता निभाकर गुरु साहिब की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने गुरु नानक देव जी महाराज के चरणों में शीश नवाकर समस्त मानवता के कल्याण, क्षेत्रवासियों के सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धा, सेवा, समर्पण और आध्यात्मिक एकता का विशेष वातावरण देखने को मिला। विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरु नानक देव जी की अमृतमयी वाणी और महान संदेश “नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला” का स्मरण करते हुए कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता को प्रेम, समानता, सद्भाव और निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के उपदेश नाम जपो, किरत करो और वंड छको आज भी समाज को सही दिशा देने वाले हैं। इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर ही हम एक बेहतर, समरस और सेवाभावी समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस पावन अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी एवं समस्त सिख संगत को भव्य एवं अनुशासित नगर कीर्तन के आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह!

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
48,755
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
13,42,152
Total Visitors