मानवाधिकार मीडिया
photo

रूदौली में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा

Fateh khan • संवाददाता • Ayodhya • 🕐 24 Nov 2026, 04:27 PM

रूदौली (अयोध्या)। रूदौली विधानसभा क्षेत्र के नगर रूदौली स्थित मोहल्ला कटरा निवासी श्री अशोक कुमार कसौधन द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य एवं पावन कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं के साथ शामिल होकर विधायक ने धर्म और आध्यात्मिकता के इस पावन आयोजन की सराहना की। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने तथा सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता से पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर नजर आया।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
48,755
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
13,42,152
Total Visitors