मानवाधिकार मीडिया
photo

मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी पुलिस अधीक्षक ने किया घर-घर मतदाता सत्यापन

Pawan Kumar • Reporter • Mainpuri • 🕐 24 Nov 2026, 04:20 PM

मैनपुरी 24 नवम्बर, 2026-भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को शत-प्रतिशत सफल, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से आज जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने स्वयं मोर्चा संभाला। उन्होंने शहर के विभिन्न मोहल्लों, जिनमें मुख्य रूप से गोपाल नगर, शिवाजी नगर, आवास विकास कॉलोनी एवं आसपास की आबादी वाली कालौनी का भ्रमण कर घर-घर जाकर मतदाता सूची के सत्यापन कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया, उन्होंने एक-एक घर के दरवाजे पर दस्तक दी और परिवार के सभी सदस्यों का विवरण बूथ लेवल अधिकारी के पास उपलब्ध मतदाता सूची, डिजिटल मोबाइल ऐप से मिलान कर सत्यापन किया। उन्होंने विशेष रूप से ऐसे युवाओं पर ध्यान केंद्रित किया जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं अथवा आगामी अर्हता तिथि 01 जनवरी 27 को पूर्ण कर रहे हैं, सत्यापन के क्रम में जिन पात्र नागरिकों, नवविवाहित महिलाओं अथवा नए निवासियों के नाम मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित पाए गए, उनके नाम जोड़ने के लिए मौके पर ही संबंधित बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरवाए, जिन मतदाताओं के पहचान पत्र में नाम, पिता या पति के नाम, मकान संख्या, आयु अथवा धुंधली या पुरानी फोटो से संबंधित त्रुटियां पाई गईं, उनके त्वरित संशोधन हेतु मौके पर ही फॉर्म-8 भरवाने की कार्यवाही सुनिश्चित की गई, जिन परिवारों में किसी सदस्य की मृत्यु हो चुकी है या जो स्थायी रूप से अन्यत्र स्थानांतरित हो गए हैं, उनके नाम सूची से विलोपित करने हेतु फॉर्म-7 भरवाकर मतदाता सूची को अद्यतन कराया गया। श्री त्रिपाठी ने निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग बूथों पर दर्ज होने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बूथ लेविल अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक ही परिवार के सभी मतदाताओं को एक ही मतदान केंद्र एवं एक ही बूथ पर संबद्ध किया जाए ताकि मतदान के दिन परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि वह अपने रजिस्टर में प्रत्येक घर का क्रमांक, मतदाताओं की संख्या, भरे गए फॉर्म का प्रकार तथा आवेदक का मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित करें, जिससे फॉर्मों के निस्तारण और पहचान पत्र वितरण में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे। उन्होने मौके पर मौजूद बीएलओ, सुपरवाइजरों, आंगनवाडी कार्यकत्रियों, सभासदों, कोटा डीलर, नगर पालिका कर्मियों से कहा कि मतदाता सूची सत्यापन का कार्य आपस में समन्वय स्थापित कर सम्पादित करें। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर केवल औपचारिकता न निभाएं बल्कि धैर्यपूर्वक प्रत्येक सदस्य के नाम का मिलान करें और ऑनलाइन पोर्टल, मोबाइल ऐप का प्रभावी उपयोग करते हुए त्वरित सत्यापन करें, साथ ही जिन घरों में दिन के समय ताले लटके मिले या सदस्य अनुपस्थित पाए गए, वहां पुनः संपर्क कर सत्यापन किया जाये। डीईओ ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वह घर आने वाले बीएलओ को अपना आधार कार्ड, फोटो एवं अन्य आवश्यक विवरण उपलब्ध कराकर सहयोग प्रदान करें तथा यह सुनिश्चित करें कि उनके परिवार के किसी भी पात्र सदस्य का नाम मतदाता सूची में छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य स्वच्छ एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है, जिसमें कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे और किसी भी अपात्र या मृतक का नाम शामिल न रहे। इस दौरान तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, अधिशाषी अधिकारी बुद्विप्रकाश सम्बन्धित बूथ लेविल अधिकारी, सभासद, कोटा डीलर, बूथ लेविल एजेण्ट आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
48,755
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
13,42,152
Total Visitors