मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : ‘ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस’ के तहत जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात अभियुक्त गिरफ्तार

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 23 Nov 2026, 11:15 PM

आत्महत्या के लिए उकसाने, मारपीट, चोरी और गांजा तस्करी के आरोपितों पर कसा शिकंजा, 44 किलो अवैध गांजा बरामदगी का मामला भी शामिल जमशेदपुर, झारखंड। पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में जमशेदपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस’ के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन अभियान चलाकर सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में अलग-अलग आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में आत्महत्या के लिए उकसाने, मारपीट और चोरी जैसे मामलों के आरोपित शामिल हैं। इसके अलावा 44 किलोग्राम अवैध गांजा की तस्करी से जुड़े मामले में भी कार्रवाई की गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
1,855
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
12,95,252
Total Visitors