मानवाधिकार मीडिया
photo

मथुरा यात्रा की तैयारियों के बीच युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर दी जान

Umang gupta • Tahseel repotar • Banda • 🕐 23 Nov 2026, 09:11 PM

उमंग गुप्ता आशीष बाबा तहसील अतर्रा बीमारी से लंबे समय से था युवक, घर व नगर में पसरा मातम पिता का हुआ रो रो कर बुरा हाल अतर्रा (बांदा) कस्बे के नरैनी रोड स्थित टेंपो स्टैंड के पास रामलीला मोड़ पर सोमवार को एक हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 42 वर्षीय विकास शिवहरे की गोली लगने से मौत हो गई। बताया गया कि उन्होंने अपने घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा उन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जानकारी के अनुसार, राजकिशोर शिवहरे के पुत्र विकास परिवार के साथ मथुरा यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे। सोमवार शाम को सभी को यात्रा के लिए रवाना होना था और घर में इसकी तैयारियां भी पूरी हो चुकी थीं। इसी बीच विकास ऊपर के कमरे में चले गए। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी परिजन कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़े थे घटना की जानकारी मिलते ही पिता राजकिशोर भी घर पहुंचे और लोगों की मदद से बेटे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।मृतक के पिता ने बताया कि घटना के समय वह अपनी पुरानी राइस मिल पर थे घर में बेटा, बहू समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। परिजनों के मुताबिक, विकास लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा था। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है विकास दो भाइयों में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी शशि, 15 वर्षीय पुत्र योग्य उर्फ कान्हा और 10 वर्षीय पुत्री अहाना हैं। छोटा भाई आकाश है। जिस घर में कुछ घंटे बाद मथुरा यात्रा पर निकलने की खुशियां थीं, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई। पिता के सामने जवान बेटे की मौत और दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से परिवार गहरे सदमे में है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि युवक ने अपने घर पर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
54,632
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
12,91,310
Total Visitors