मानवाधिकार मीडिया
photo

मैनपुरी में स्मार्ट मीटर स्टोर इंचार्ज के साथ मारपीट और 21 हज़ार रुपये लूटने का भी आरोप

Pawan Kumar • Reporter • Mainpuri • 🕐 23 Nov 2026, 08:50 PM

मैनपुरी में स्मार्ट मीटर परियोजना से जुड़े विद्युत विभाग के एक आउटसोर्स कर्मचारी के साथ मारपीट और 21 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने कंपनी के सुपरवाइजर समेत 5 से 6 अज्ञात युवकों पर मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और रुपये छीनने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। मामला शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी जगदीश प्रसाद के पुत्र पंकज दिवाकर से जुड़ा है। पंकज दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की स्मार्ट मीटर परियोजना में स्टोर इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। शिकायत के मुताबिक, 21 नवंबर को कंपनी के करहल सुपरवाइजर अभिषेक यादव स्मार्ट मीटर और अन्य सामग्री लेने पहुंचे थे। सामग्री उपलब्ध न होने की बात कहने पर उन्होंने जातिसूचक गालियां देते हुए धमकी दी थी। आरोप है कि 23 नवंबर को दोपहर करीब ढाई बजे अभिषेक यादव एक अन्य युवक के साथ मुख्यालय पहुंचे और फिर सामग्री की मांग की। सामग्री उपलब्ध न होने की बात कहने पर फोन करके 5-6 अन्य युवकों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने पंकज के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और मेज की रैक में रखे 21 हजार रुपये निकाल लिए। घटना के बाद पीड़ित ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित के पिता का दावा है कि मारपीट का वीडियो भी उनके पास मौजूद है। फिलहाल उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
52,125
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
12,88,803
Total Visitors