मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन सख्त, ब्लैक स्पॉट सुधारने और यातायात नियमों के पालन के निर्देश

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 23 Nov 2026, 08:27 PM

हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त राजीव रंजन, एसडीओ एवं एसएसपी ने की सड़क सुरक्षा की समीक्षा, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई जमशेदपुर, झारखंड। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिला उपायुक्त राजीव रंजन, एसडीओ एवं एसएसपी की उपस्थिति में हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर दुर्घटनाओं की रोकथाम, सड़क सुरक्षा व्यवस्था में सुधार और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अधिकारियों ने सड़क दुर्घटनाओं के संभावित कारणों और दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर चिह्नित ब्लैक स्पॉट में सुधार कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। साथ ही सड़कों पर आवश्यक साइनेज लगाने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने तथा दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाई जा सके और आम नागरिकों का आवागमन सुरक्षित हो। बैठक के माध्यम से आम नागरिकों से भी सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की गई। वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा निर्धारित सड़क सुरक्षा मानकों को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी के सहयोग और यातायात नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
52,125
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
12,88,803
Total Visitors