मानवाधिकार मीडिया
photo

अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, 5 हाइवा जब्त; 136 टन बालू और 16 टन पत्थर बरामद

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 23 Nov 2026, 08:04 PM

जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त राजीव रंजन, एसडीओ और एसएसपी ने दिए कड़े निर्देश, अवैध खनन एवं परिवहन पर नियमित छापेमारी का आदेश जमशेदपुर, झारखंड। जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला उपायुक्त राजीव रंजन, एसडीओ एवं एसएसपी ने जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में संबंधित अधिकारियों को नियमित जांच और छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बालू घाटों, खनिजों के परिवहन मार्गों और भंडारण स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जाए। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों एवं वाहनों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासनिक कार्रवाई का ब्योरा देते हुए बताया गया कि 26 अक्टूबर से 22 नवंबर तक चलाए गए अभियान के दौरान पांच हाइवा जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 136 टन बालू और 16 टन पत्थर भी जब्त किए गए। यह कार्रवाई अवैध खनन और खनिजों के गैरकानूनी कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि खनन विभाग, पुलिस एवं संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ नियमित रूप से अभियान चलाएं। संवेदनशील क्षेत्रों और अवैध परिवहन के संभावित रास्तों पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि खनिज संपदा की चोरी और सरकारी राजस्व के नुकसान को रोका जा सके। बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
52,125
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
12,88,803
Total Visitors