गोलपहाड़ी कांग्रेस भवन में जुटे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी का दामन जमशेदपुर, झारखंड। जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को गोलपहाड़ी स्थित कांग्रेस भवन में प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 26 नवंबर को रांची में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ यात्रा को ऐतिहासिक और सफल बनाने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। इस दौरान जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह एवं जिला महासचिव सह प्रखंड प्रभारी राकेश साहू उपस्थित थे। इनके अलावा जिला उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, जिला महासचिव सुनील प्रसाद, बंटी पांडेय सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, प्रखंड पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को रांची में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ यात्रा में जमशेदपुर से हजारों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल होकर अपनी एकजुटता और ताकत का परिचय देंगे। वहीं, जिला महासचिव सह प्रखंड प्रभारी राकेश साहू ने कहा कि 26 नवंबर को सुबह 8 बजे साकची आमबागान मैदान से जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में हजारों कांग्रेसजन रांची के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने प्रत्येक बूथ और मंडल से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। जिला उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का प्रत्येक सिपाही पूरी मजबूती के साथ सड़क पर उतरेगा। वहीं, प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण प्रखंड के गांव-गांव से कांग्रेस कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे और संविधान बचाओ यात्रा को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की बैठक के दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल भी देखने को मिली। मोहन यादव, शैलेंद्र कुमार, सुमित कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने सभी नए सदस्यों को कांग्रेस का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर टाटानगर स्टेशन मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा, अंबेश मिश्रा, रंजीत झा, सूरज मुंडा, शकीर भाई, अंकुर बनर्जी, विजय बर्मन, शुभम झा, गोपाल साहू, बाबा ठाकुर, मोहन सरदार, मिट्ठू अग्रवाल, सतीश यादव, देवचंद जैन, मोनू रजक सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 नवंबर को जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे और संविधान बचाओ यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।
पूरी ख़बरें देखें — News Update